न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पुष्पा : द रूल’ के नए पोस्टर में दिखी अल्लू-रश्मिका की झलक, जूनियर एनटीआर ने दादा को दी श्रद्धांजलि

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'पुष्पा : द रूल' को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 1:33:47

2 News : ‘पुष्पा : द रूल’ के नए पोस्टर में दिखी अल्लू-रश्मिका की झलक, जूनियर एनटीआर ने दादा को दी श्रद्धांजलि

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन की पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'पुष्पा : द रूल' को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा : द राइज' की दूसरी किश्त है। इसमें अल्लू की जोड़ी ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच आज मंगलवार (28 मई) को निर्माताओं ने फैंस की बेकरारी को बढ़ाते हुए 'पुष्पा : द रूल' का नया पोस्टर शेयर किया है।

इसमें पहली बार अल्लू और रश्मिका की झलक देखने को मिली। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म के पहले गाने 'पुष्पा पुष्पा' के बाद दूसरा गाना 'अंगारों' कल (29 मई) सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा। यह गाना हिंदी समेत 6 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि 'पुष्पा 2' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होने वाली पहली पैन इंडिया फिल्म बनेगी। गाना पिछली फिल्म के हिट ‘सामी सामी’ गाने की तर्ज पर होगा।

गाने में रश्मिका अपने ‘सामी’ यानी अल्लू के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। इस गाने को मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं। इसमें मशहूर मलयालम अभिनेता फहद फासिल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। ‘पुष्पा : द राइज’ में पुष्पाराज चंदन तस्करी की दुनिया का बादशाह बन गया था, लेकिन इस सफर में उसने अपने कई दुश्मन भी बना लिए। ‘पुष्पा : द रूल’ में अल्लू अपने इन्हीं दुश्मनों से लड़ते हुए दिखाई देंगे।

दादा को श्रद्धांजलि देते जूनियर एनटीआर व उनके भाई के वीडियो वायरल

साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म ‘देवरा : पार्ट 1’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी होंगे। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इसे 5 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ये चार महीने बाद पर्दे पर आएगी। इस बीच जूनियर एनटीआर ने अपने स्टार और राजनेता दादा नंदमुरी तारक रामाराव की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एनटीआर घाट स्थित उनकी समाधि पर जाकर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उनके भाई कल्याण राम भी उनके साथ थे। दोनों भाइयों के बाद रामाराव के बेटे बालाकृष्ण भी एनटीआर घाट पहुंचे और समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर और कल्याण राम की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहां फैंस भी भारी संख्या में मौजूद थे। जूनियर एनटीआर ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट तथा कल्याण राम ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए।

गौरतलब है कि रामाराव ने अपने करिअर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें राजनीति में भी काफी दिलचस्पी थी। 80 के दशक में उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) बनाई और साल 1984 में भारी बहुमत से जीतकर वे आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 18 जनवरी 1996 को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष