न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-करण की वेबसीरीज ‘शो टाइम’ के कलाकारों की पहली झलक, इस मशहूर कपल के घर आया नन्हा फरिश्ता

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। करण इसके अलावा और कारणों से भी हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Feb 2024 2:03:46

2 News : देखें-करण की वेबसीरीज ‘शो टाइम’ के कलाकारों की पहली झलक, इस मशहूर कपल के घर आया नन्हा फरिश्ता

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। करण इसके अलावा और कारणों से भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही करण का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन खत्म हुआ है। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। करण की निजी जिंदगी भी मीडिया को खबरें देती रहती हैं।

करण पर नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। कहा जाता है कि वे फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को काम देने में वरीयता देते हैं। करण पिछले कुछ समय से अपनी आगामी वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज गुरुवार (1 फरवरी) को इसके तमाम कलाकारों की पहली झलक सामने आ गई।

सभी दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। इसमें एक्टिंग की दुनिया में कई साल से धूम मचा रहे दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं। ‘सीरियल किसर’ की इमेज रखने वाले अभिनेता इमरान हाशमी और छोटे पर्दे के बाद बड़े पर्दे पर भी तारीफ बटोर रहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय भी सीरीज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज भी सीरीज में हैं। इसके डायरेक्टर मिहिर देसाई और अर्चित कुमार हैं। कहानी सुमित रॉय, लारा चांदनी और मिथुन गंगोपाध्याय ने मिलकर लिखी है। इसका प्रीमियर डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा। उसने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शो के तमाम पोस्टर साझा किए हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

karan johar,filmmaker karan johar,web series show time,emraan hashmi,naseeruddin shah,mouni roy,rajshri rani,gaurav mukesh jain,rajshri gaurav

राजश्री रानी और गौरव मुकेश जैन ने किया पहले बेटे का स्वागत

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश जैन की शादी के 3 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। आज गुरुवार (1 फरवरी) सुबह करीब 5 बजे राजश्री ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। गौरव ने मीडिया के साथ नन्हे फरिश्ते के आगमन की खुशखबरी शेयर की। गौरव ने बताया कि राजश्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और अब परिवार बेहद खुश है।

सभी लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारी जिंदगी में अब बड़ा मोमेंट आ गया है और हम काफी एक्साइटेड हैं। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस गुड न्यूज का इंतजार है। वे बेबी को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है।

वे जिंदगी के छोटे-छोटे मोमेंट भी शेयर करते हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी राजश्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई फोटो और वीडियो डाले थे। उन्होंने बेबी बंप खूब फ्लॉन्ट किया। टीवी के पॉपुलर शो ‘सुहानी सी एक लड़की‘ और ‘इमली’ में राजश्री व गौरव ने साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम