न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को ऐसे दी बर्थडे की बधाई, राशिद की आलिया-रणबीर के साथ फोटो वायरल

दिवंगत दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज शुक्रवार (15 सितंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 6:21:24

आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को ऐसे दी बर्थडे की बधाई, राशिद की आलिया-रणबीर के साथ फोटो वायरल

दिवंगत दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज शुक्रवार (15 सितंबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा 43 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। उनकी भाभी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपनी ननद रिद्धिमा पर जमकर प्यार लुटाया है।

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा के लिए एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की है। आलिया ने रिद्धिमा की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, “मेरी फेवरेट को जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।" रिद्धिमा की मां नीतू ने सोशल मीडिया के माध्यम से विश किया है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर रिद्धिमा की एक फोटो शेयर की है। इसमें मां-बेटी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

नीतू ने लिखा, “मेरी होने के लिए थैंक यू। हैप्पी बर्थडे लवलीनेस।” रिद्धिमा एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उनका 'R' नाम से एक ज्वेलरी ब्रांड भी है। रिद्धिमा के सोशल मीडिया पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। साल 2006 में रिद्धिमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। उनकी एक बेटी समायरा हैं। कपूर फैमिली के अधिकतर सदस्य एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन रिद्धिमा ने दूसरा रास्ता अपनाया है।

alia bhatt,riddhima kapoor sahni,rashid khan,ranbir kapoor,actress alia bhatt,riddhima kapoor birthday

राशिद ने रणबीर-आलिया को बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आलिया वहां से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें यह प्यारा कपल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर राशिद खान के साथ नजर आ रहे हैं।

रणबीर-आलिया से मुलाकात की तस्वीर को खुद राशिद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कपल ब्लैक एंड ब्लू ड्रेस में दिख रहा है। उनके बीच खड़े राशिद खान भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। राशिद ने कैप्शन में लिखा, 'बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार के साथ, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।' कई यूजर्स राशिद की इस बात से सहमत नजर नहीं आए।

उन्होंने बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार शाहरुख, सलमान और आमिर खान को बताया। बता दें कि रणबीर-आलिया ने हाल ही में यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम का मजा लिया था। दूसरी ओर, राशिद की टीम अफगानिस्तान श्रीलंका-पाकिस्तान में जारी एशिया कप के ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार