न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृप्ति के साथ इंटीमेट सीन में आलिया ने की रणबीर की मदद, रोहित ने ‘गोलमाल 5’ के लिए कही यह बात

‘कबीर सिंह’ फेम साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसने न सिर्फ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 1:58:05

2 News : तृप्ति के साथ इंटीमेट सीन में आलिया ने की रणबीर की मदद, रोहित ने ‘गोलमाल 5’ के लिए कही यह बात

‘कबीर सिंह’ फेम साउथ इंडियन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इसने न सिर्फ भारत बल्कि दूसरे देशों में भी फैंस का खूब प्यार पाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ एक्टर रणबीर कपूर के करिअर की सफलतम फिल्म है। फिल्म रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग के कारण खूब सराही गई।

हालांकि यह कई विवादों में भी रही। इसमें दिखाई गई अत्यधिक हिंसा और बोल्ड सीन कई लोगों को नहीं पचे। सेंसर बोर्ड से इसे ए सर्टिफिकेट मिला था और इसमें ढेरों इंटीमेट सीन थे। फिल्म में रणबीर और तृप्ति की केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा। अब रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे तृप्ति के साथ फिल्माए गए अत्यधिक इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर डरे हुए थे। रणबीर के अनुसार यह केवल उनकी पत्नी आलिया भट्ट के समर्थन के कारण था कि वे इस सीन के साथ आगे बढ़ने का फैसला कर पाए।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में रणबीर ने कहा कि मैं आलिया के साथ फिल्म के सीन पर चर्चा करता था। आप जानते हैं कि उन्होंने कई सीन में मेरी मदद की है। आलिया ही थीं जिन्होंने मेरे सीन को तैयार करने में मदद की थी। आलिया ने आत्म-संदेह के क्षणों के दौरान मुझे आश्वस्त करने में मदद की। मुझे लगता है कि आलिया ने वास्तव में उस बैरोमीटर को बजाया और कहा कि सुनो, यह ठीक है, यह एक किरदार है, जिसका यह एक हिस्सा है। मुझे लगता है कि जहां तक इस फिल्म का सवाल है, आलिया बहुत मजबूत सपोर्टर रही हैं।

alia bhatt,ranbir kapoor,tripti dimri,animal movie,alia ranbir,intimate scenes,rohit shetty,golmaal 5 movie,indian police force,director rohit shetty

फैंस को अगले 2 साल में मिल जाएगी कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ : रोहित शेट्टी

‘बोल बच्चन बोल’, ‘गोलमाल’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशी’, ‘सिंघम’ जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फैंस को खुशखबरी दी है। रोहित ने अपनी अगली फिल्म ‘गोलमाल 5’ की पुष्टि कर दी। रोहित ने ‘पिंकविला’ से बात करते हुए कहा कि ‘गोलमाल 5’ जरूर बनेगी। प्रतिक्रिया को देखते हुए, मुझे इसे थोड़ा जल्दी बनाना होगा। मुझे लगता है कि आपको अगले 2 साल में ‘गोलमाल 5’ मिल जाएगी।

हाल ही में सिनेमा में आए बदलाव को देखते हुए गोलमाल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बाकी फिल्मों से ज्यादा शानदार होगी। मुझे लगता है, आज के समय में सिनेमा को ‘ऑल द बेस्ट’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों की तुलना में भव्य और बड़ा होना चाहिए, जो मैंने उस समय बनाई थीं। बड़े पैमाने पर मेरा मतलब एक्शन से नहीं है। मैं ‘गोलमाल’ में एक्शन नहीं जोड़ सकता, लेकिन मैं शैली का स्तर बढ़ा सकता हूं।

‘गोलमाल’ के बहुत सारे फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं। अगली ‘गोलमाल’ फिल्म बड़ी और बेहतर होनी चाहिए, हालांकि यह एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। यहां तक कि मुझे भी चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्म बनाने की जरूरत महसूस होती है। अगर मुझे कोई ऐसी कहानी मिल जाए जो अच्छी और भव्य हो, तो मैं एक नई फिल्म बनाऊंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम