न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने Met Gala में स्पेशल साड़ी के साथ लूटी लाइमलाइट, दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। आलिया ने सोमवार (6 मई) को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित मेट गाला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 May 2024 12:00:00

2 News : आलिया ने Met Gala में स्पेशल साड़ी के साथ लूटी लाइमलाइट, दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। आलिया ने सोमवार (6 मई) को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित मेट गाला 2024 में अपने देसी लुक से धूम मचा लाइमलाइट लूट ली। जब आलिया ने साड़ी पहनकर एंट्री मारी, तो सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं। आलिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनके ट्रेडिशनल लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। आलिया ने मिंट ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया, जिसे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

आलिया ने स्टेटमेंट ज्वेलरी और क्लासिक हेयरस्टाइल से लुक कंप्लीट किया। बता दें कि आलिया की साड़ी को 163 कारीगरों ने 1965 घटों में तैयार किया, जिस पर शानदार एम्ब्रॉयडरी हुई है। फ्लोरल मोटिफ का वर्क साड़ी को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। साड़ी में लॉन्ग ट्रेल अटैच्ड था। आलिया पूर्व में भी मेट गाला में जलवा बिखेर चुकी हैं। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही ‘जिगरा’ मूवी में नजर आएंगी।

यह एक स्पाई फिल्म है, जिसमें आलिया एक्शन अवतार में दिखेंगी। आलिया ‘जिगरा’ को करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। इससे पहले आलिया ने पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। करण फिल्म के डायरेक्टर थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई।

alia bhatt,actress alia bhatt,met gala 2024,alia bhatt saree,sabyasachi,jigra,rocky aur rani ki prem kahaani,deepika padukone,ranveer singh,deepika baby bump

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फोटो हो रही वायरल, सितंबर में मां बनेंगी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस साल की शुरुआत में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका ने यह भी बताया था कि वह सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। अब दीपिका और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें दीपिका को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। वे दोनों जहाज से उतरते नजर आ रहे हैं। दीपिका ने क्लासिक ब्लू जींस और सफेद स्नीकर्स के साथ भूरे रंग की लॉन्ग टी-शर्ट पहनी थी।

उनके बालों का जूड़ा बना हुआ था और स्टाइलिश धूप का चश्मा उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा था। दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। दीपिका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और मैटरनिटी फैशन गोल्स दिए। रणवीर भी ऑल व्हाइट लुक में डैशिंग लग रहे थे। उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' है। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगी। दीपिका जल्द ही प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगी। दूसरी ओर, रणवीर को जल्द ही फिल्म 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी के साथ देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष