न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट हुईं 31 की, बर्थडे पार्टी में दिखे रणबीर सहित ये सितारे, रिद्धिमा और वासन ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज शुक्रवार (15 मार्च) को 31वां जन्मदिन है। आलिया को उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 11:06:31

आलिया भट्ट हुईं 31 की, बर्थडे पार्टी में दिखे रणबीर सहित ये सितारे, रिद्धिमा और वासन ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज शुक्रवार (15 मार्च) को 31वां जन्मदिन है। आलिया को उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्यारी-प्यारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया ने गुरुवार रात मुंबई के ताज होटल में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर आलिया अपने परिवार और दोस्तों के साथ थीं। पार्टी में आलिया के पति एक्टर रणबीर कपूर, उनकी सास नीतू कपूर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश व बेटी ईशा मौजूद थे।

पैपराजी ने वेन्यू के बाहर आलिया और उनके मेहमानों की झलकियां अपने कैमरों में कैद कीं। आलिया नीली पैंट और गोल्डन हील्स के साथ गोल्डन टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ग्लैमरस मेकअप के साथ आलिया ने बालों को खुला छोड़ा था। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पार्टी के बाद आलिया और रणबीर सभी को बाय करते हुए नजर आए। रणबीर ने शाहीन को गले लगाकर और माथे पर किस करके बाय कहा।

रणबीर डेनिम जींस के साथ टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर में डैशिंग लग रहे थे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आकाश और ईशा नजर आ रहे हैं। दोनों भाई-बहन अपने-अपने पार्टनर के साथ बर्थडे बैश में पहुंचे थे। उनके साथ अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता और दामाद आनंद पीरामल भी देखे जा सकते हैं। बता दें कि रणबीर और आकाश करीबी दोस्त हैं और अक्सर एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में शामिल होते रहते हैं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया के लिए लिखी ये बातें

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाभी आलिया की एक शानदार तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग आलू, ऐसे ही साइन करती रहो, हम तुमसे प्यार करते हैं बेबी सिस्टर आलिया भट्ट।” आलिया की अगली फिल्म जिगरा के डायरेक्टर वासन बाला ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है।

बाला ने 'जिगरा' से आलिया की एक खास तस्वीर साझा की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे सुपरस्टार!” तस्वीर में आलिया डूबते सूरज के सामने खड़ी हैं। इस पोस्ट पर 'जिगरा' में आलिया के को-स्टार वेदांग रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और दिल वाली इमोजी कमेंट की। आलिया ने हाल ही एक्शन से भरपूर ‘जिगरा’ की शूटिंग पूरी की है।

इसमें वह करण जौहर के साथ सह निर्माता भी हैं। आलिया फिर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में रणबीर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी। आलिया पिछले साल 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ थीं और फिल्म हिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम