न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेबी बंप को लेकर दीपिका हुईं ट्रॉल तो आलिया ने दिया साथ, ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर आई यह खबर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने इस साल की शुरुआत में फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 12:45:39

2 News : बेबी बंप को लेकर दीपिका हुईं ट्रॉल तो आलिया ने दिया साथ, ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर आई यह खबर

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका हाल ही में पहली बार रणवीर के साथ नजर आई थीं। वह 20 मई को मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने एक ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी। उनका बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।

हालांकि उन्हें कुछ नेटिजंस ने ट्रॉल करना शुरू कर दिया और उनके शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए। यहां तक कि उनके बेबी बंप को "नकली" तक कह दिया। सोशल मीडिया पर चल रही ट्रॉलिंग के बीच फेय डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर कड़े शब्दों में एक पोस्ट लिख दीपिका का सपोर्ट किया। इस पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी रिएक्शन दी है। फेय ने लिखा, “डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं।

उसने अपने शरीर या अपनी गर्भावस्था के बारे में आपकी प्रतिक्रिया नहीं मांगी। आपको उसके जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ये बंद करें।” इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट करते हुए लाइक किया। इसका मतलब है कि आलिया भी ऐसे लोगों से नाराज हैं जो दीपिका को लेकर बेवजह कमेंट कर रहे हैं। आलिया की बहन पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक करते हुए दीपिका को सपोर्ट किया है। एक्ट्रेस श्रुति सेठ और टीना दत्ता भी दीपिका के समर्थन में खड़ी हैं।

alia bhatt,deepika padukone,alia deepika,deepika baby bump,ranveer singh,deepika troll,bhool bhulaiyaa 3,kartik aaryan,diwali

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस समय होगी रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट के लिए योजना बनाई थी। साल 2022 में आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। बीते कई दिनों से मेकर्स 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में बिजी हैं।

कहा जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म को रिलीज करने में अब कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि फैंस को इसके लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ‘बॉलीवुड हंगामा’ के सूत्र के अनुसार 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट पर संदेह करने की जरूरत नहीं है। फिल्म दिवाली पर ही रिलीज होगी। डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार इसे दिवाली पर ही रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

आने वाले कुछ दिनों में इसके क्लाइमेक्स सीन को शूट किया जाएगा। अनीस शूटिंग में कोई कोताही नहीं बरते रहे हैं। फैंस भी इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए बेकरार हैं। कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी 'चंदू चैंपियन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही इसका टीजर सामने आया था, जिसमें कार्तिक के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को देख सब हैरान रह गए। कार्तिक के पास 'आशिकी 3' भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार