न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नए साल के जश्न में आलिया को किस करते दिखे रणबीर, पति के साथ बोल्ड अंदाज में नजर आईं मौनी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बेटी राहा कपूर के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। वे खूबसूरत समुद्र तट पर न्यू ईयर का जश्न...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 10:57:05

2 News : नए साल के जश्न में आलिया को किस करते दिखे रणबीर, पति के साथ बोल्ड अंदाज में नजर आईं मौनी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बेटी राहा कपूर के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। वे खूबसूरत समुद्र तट पर न्यू ईयर का जश्न मनाते दिखे। आलिया ने अपने फैंस के लिए तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें उनके सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिल रही है। आलिया ने मस्ती के हर पल को फैंस के साथ शेयर किया है। आलिया की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

आलिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली तस्वीर में रणबीर को आलिया के गाल पर किस करते देखा जा सकता है। यह एक क्लब में एन्जॉय कर रहा है। दूसरी तस्वीर में समुद्र तट के साथ उनकी बेटी की कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए झलक देखने को मिली। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “2024, आप सभी को नया साल मुबारक हो।” बता दें कि हाल ही कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के दौरान आलिया और रणबीर ने राहा के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए थे।

रणबीर और आलिया के लिए पिछला साल शानदार रहा। रणबीर की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और यह भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट है। दूसरी ओर, आलिया की पिछले साल आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी बढ़िया बिजनेस किया था। साथ ही आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था।

मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की फोटो व वीडियो

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने नए साल के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट पर पति सूरज नांबियार के साथ एक बोल्ड वीडियो व तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट में डाले गए सबसे पहले वीडियो में मौनी ने प्रिंटेड बिकिनी पहनी है और सूरज आकर उनसे चिपक जाते हैं। दूसरी फोटो में मौनी स्वीमिंग पूल के किनारे कुछ पढ़ती हुई दिख रही हैं।

तीसरी फोटो में मौनी किताब रखकर और अपने बाल खोलकर फोटो खिंचवा रही हैं। चौथे वीडियो में मौनी बिकिनी पहने मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं और अपने फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। पोस्ट में डाले गए पांचवें वीडियो में मौनी एक बार फिर से पति के साथ नजर आ रही हैं और इस बार मौनी ने सूरज को बांहों में जकड़ा हुआ है।

छठी फोटो में उन्होंने अपने लंच की एक झलक दिखाई है। सातवीं फोटो में उन्होंने एक कोट की फोटो डाली है, जिसमें लिखा है- “जो इधर-उधर घूमता है, वो खोया हुआ नहीं होता” और पोस्ट की अंतिम फोटो में उन्होंने लिली के फूलों की झलक दिखाई है। मौनी के इस बिंदास अंदाज को देख कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टेलीविजन पर डेब्यू करने के बाद से मौनी ब्रह्मास्त्र फिल्म के साथ बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम