न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने शेयर किया ‘जिगरा’ का धांसू पोस्टर, भुवन की वेब सीरीज ‘ताजा खबर 2’ का ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 1:34:56

2 News : आलिया ने शेयर किया ‘जिगरा’ का धांसू पोस्टर, भुवन की वेब सीरीज ‘ताजा खबर 2’ का ट्रेलर आया सामने

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आलिया ने आज गुरुवार (5 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर मूवी का पहला पोस्टर शेयर कर दिया। फिल्म में ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाले एक्टर वेदांग रैना भी हैं। आलिया व वेदांग फिल्म में भाई-बहन के रूप में दिखेंगे। पोस्टर में वेदांग सबसे आगे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आलिया हथौड़ा पकड़े हुए बैक शॉट देती दिख रही हैं। कैप्शन में लिखा है, “तू मेरे प्रोटेक्शन में है’ #जिगरा सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को।”

ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो इसमें आलिया फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आ सकती है जिसकी ट्रेनिंग कोच से ली है। इस फिल्म को वसन बाला डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि पहले यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसी दिन जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की देवरा : पार्ट 1 भी दस्तक दे रही है। मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए ‘जिगरा’ को आगे बढा दिया।

फिल्म को आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है। इसमें उनके साथ पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी होंगे। फिल्म 2025 के क्रिसमस पर रिलीज होगी। आलिया के पास यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ भी है। आलिया की पिछली फिल्म रणवीर सिंह के साथ आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी।

‘ताजा खबर’ का पहला पार्ट रहा था हिट, दूसरे पार्ट का इस दिन से होगा प्रीमियर

यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम की वेब सीरीज 'ताजा खबर 2' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। इसका ट्रेलर बुधवार (4 सितंबर) को रिलीज हो गया है, जिस पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। 2 मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वसंत (भुवन) का वरदान अब उनके लिए श्राप बन गया है। 2 हफ्ते में उन्हें 500 करोड़ रुपए जुटाने हैं। वो भी किसी भी कीमत पर। दूसरी तरफ उनकी लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव चल रहा है।

इस बार भुवन की भिड़ंत जावेद जाफरी से होने वाली है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'कर्जा और गुनाह चुकाने पड़ते हैं! कभी कभी मर के भी...।' सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इसका प्रीमियर 27 सितंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर होने जा रहा है। इसमें श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, प्रथमेश परब, नित्या माथुर, देवेन भोजनी और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।

'ताजा खबर 2' का डायरेक्शन हिमांक गौड़ ने किया है। भुवन ने इसका निर्माण रोहित राज के साथ मिलकर किया है। कहानी हुसैन और अब्बास दलाल ने लिखी है। बता दें कि ‘ताजा खबर’ के पहले सीजन को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था। यह सीरीज बीते साल 5 जनवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री