न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वोट नहीं देने पर ट्रॉल हुईं आलिया ने दिया यह जवाब, ‘सावी : ए ब्लडी हाउसवाइफ’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

महाराष्ट्र में सोमवार (20 मई) को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मतदान हुए। आम लोगों के साथ कई सेलेब्स ने भी वोट डाला। शाहरुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 May 2024 1:31:06

2 News : वोट नहीं देने पर ट्रॉल हुईं आलिया ने दिया यह जवाब, ‘सावी : ए ब्लडी हाउसवाइफ’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

महाराष्ट्र में सोमवार (20 मई) को लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के तहत मतदान हुए। आम लोगों के साथ कई सेलेब्स ने भी वोट डाला। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन सहित तमाम सितारे पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का इस्तेमाल किया। अभिनेता रणबीर कपूर ने भी मतदान किया, लेकिन उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट नजर नहीं आईं।

इसके बाद आलिया की नागरिकता को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई। बता दें कि आलिया के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास ब्रिटिश सिटिजनशिप है। आलिया के वोट नहीं देने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। इस बीच आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। हालांकि इस पोस्ट में वोट नहीं डालने और नागरिकता को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पोस्ट उनको लेकर छिड़ी डिबेट का जवाब है।

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्यार। ऐसा कोई भी तर्क, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को मात नहीं दे सकता है।'' आलिया ने 'द गुड वर्ड' का हैशटैग भी लगाया। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। उल्लेखनीय है कि आलिया ने हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।

आलिया ने बताया कि उनकी मां सोनी राजदान का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, जबकि उनका जन्म और पालन-पोषण भारत में ही हुआ। आलिया के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी, जो सफल रही। अब वह ‘जिगरा’ में नजर आएंगी।

alia bhatt,actress alia bhatt,alia voting,ranbir kapoor,lok sabha election 2024,alia cryptic post,savi a bloody housewife,divya khosla kumar,anil kapoor,harshvardhan rane

फिल्म 'सावी : ए ब्लडी हाउसवाइफ' में हैं दिव्या खोसला, अनिल कपूर व हर्षवर्धन राणे

अनिल कपूर, हर्षवर्धन राणे और दिव्या खोसला की थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 'सावी : ए ब्लडी हाउसवाइफ' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। मंगलवार (21 मई) को इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया। यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मई की शुरुआत में इसका टीजर जारी किया गया था। 'सावी' में दिव्या और अनिल का खतरनाक अंदाज देखने को मिला। ट्रेलर को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

1 मिनट 52 सैकंड के ट्रेलर की शुरुआत दिव्या से होती हैं। दिव्या एक वीडियो रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप सब यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं, लेकिन यह पूरी कहानी नहीं है। इसके बाद देखने को मिलता है कि कैसे सावी (दिव्या) परिवार के साथ खुशी-खुशी रहती हैं, लेकिन फिर उनके पति हर्षवर्धन को पुलिस खून और ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में बंद कर देती है।

दिव्या जानती है कि वह बेगुनाह है और उसे बाहर निकालने के लिए लॉकअप तोड़ने का प्लान बनाती है। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अभिनय देव और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष