न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया ने रणबीर के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, अनुराग कश्यप को बर्थडे पर बेटी आलिया ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने पिछले साल शादी की थी। उनके एक बेटी राहा भी है। आलिया-रणबीर की जबरदस्त फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Sep 2023 1:38:36

आलिया ने रणबीर के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो, अनुराग कश्यप को बर्थडे पर बेटी आलिया ने ऐसे किया विश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने पिछले साल शादी की थी। उनके एक बेटी राहा भी है। आलिया-रणबीर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर से उनके रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल दोनों ने ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर की थी और शनिवार (9 सितंबर) को इसकी रिलीज का एक साल पूरा हो गया।

इस मौके पर पर आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणबीर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ दिखीं। इसमें आलिया-रणबीर का रोमांटिक अंदाज भी नजर आया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप की शुरुआत अयान और आलिया से होती है। अयान एक्ट्रेस को एक सीन के बारे में समझा रहे हैं। फिर दोनों मस्ती करने लग जाते हैं। इसके बाद आलिया ने रणबीर के साथ फर्स्ट लुक टेस्ट की झलक दिखाई।

आलिया ने रणबीर के साथ फर्स्ट प्रेप ट्रिप की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों पहाड़ पर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के बिहाइंड द सीन (BTS) की कई झलक दिखाई है। आलिया ने कैप्शन में लिखा-‘हमारे दिलों का एक टुकड़ा। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल बीत चुका है। प्यार और रोशनी हमेशा।’

आलिया कश्यप ने इंस्टाग्राम पर शेयर की 2 फोटो

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप आज रविवार (10 सितंबर) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अनुराग की बेटी आलिया कश्यप ने भी बधाई दी है। आलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया की पहली तस्वीर उनकी सगाई की है, जिसमें वो पिता के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

दूसरी तस्वीर आलिया के बचपन की है। इसमें वो पिता की गोद में बैठकर खेलती दिख रही हैं। आलिया ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे पापा'। हाल ही में अनुराग ने एक इंटरव्यू में बताया था कि काम में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने बेटी को बिल्कुल भी समय नहीं दिया। जब उन्होंने बेटी की फोटो देखी तो ये एहसास हुआ कि वह बड़ी हो गई और उनकी जिंदगी के कुछ अहम साल चूक गए हैं। उल्लेखनीय है कि अनुराग ने दो शादी की और दोनों ही सफल नहीं रही।

आलिया, अनुराग और उनकी पहली पत्नी आरती की बेटी हैं। उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से की, लेकिन साल 2015 में उनसे भी तलाक होग या। आपको बता दें कि अनुराग 'बॉम्बे टॉकीज', 'द लंचबॉक्स' जैसी कई फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। वे फिलहाल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'हड्डी' में एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुराग ने करिअर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'सत्या' में सह-लेखक के तौर पर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश