न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट ने दिखाई अपनी अगली फिल्म ‘जिगरा’ की झलक, ‘एनिमल’ से बॉबी देओल का लुक भी आया सामने

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब तक कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। आलिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 1:32:41

आलिया भट्ट ने दिखाई अपनी अगली फिल्म ‘जिगरा’ की झलक, ‘एनिमल’ से बॉबी देओल का लुक भी आया सामने

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब तक कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। आलिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। आलिया ने आज मंगलवार (26 सितंबर) को कुछ देर पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का नाम ‘जिगरा’ है। खास बात है कि आलिया इस फिल्म की सह निर्माता भी हैं।

‘जिगरा’ को धर्मा प्रोडक्शन के साथ आलिया की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन भी प्रोड्यूस कर रही है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इसके साथ एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “प्रस्तुत है जिगरा, बेहद प्रतिभाशाली वासनबाला द्वारा निर्देशित और धर्मा मूवीज और एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित। धर्मा प्रोडक्शन में डेब्यू करने से लेकर अब उनके साथ एक फिल्म का प्रोड्यूस करने तक, कई मायनों में ऐसा लगता है कि जहां से मैंने शुरुआत की थी, वहां से पूरा सर्कल पूरा कर लिया है।

हर दिन एक अलग दिन है… रोमांचक, चुनौतीपूर्ण (और थोड़ा डरावना)… न केवल एक एक्ट्रेस के रूप में बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी जब हम इस फिल्म को बना रहे हैं, और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे मैं और इसके बारे में शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। जिगरा 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” आलिया को इसी साल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था।

काफी इंटेंस लुक में दिखे बॉबी देओल, जानें कब रिलीज होगी ‘एनिमल’

‘एनिमल’ फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म से आए दिन किसी न किसी किरदार का लुक रिवील किया जा रहा है। अब तक रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। आज मंगलवार को एक्टर बॉबी देओल का फिल्म से पहला लुक सामने आया है। यह रणबीर की जैसे ही काफी इंटेंस है।

टीजर 28 सितंबर को रिलीज होगा। बॉबी बीयर्ड लुक में कमाल लग रहे है और अंगुली से चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। बॉबी ने ब्लू कलर का कोट पहना है। चेहरा खून से लथपथ है। इसमें लिखा है एनिमल का एनिमी। बॉलीवुड में लंबी पारी खेल चुके बॉबी इन दिनों काफी सलेक्टेड रोल चुन रहे हैं। उनकी वेबसीरीज ‘आश्रम’ ने खूब धमाका किया था। ‘एनिमल’ फिल्म की शूटिंग बीते साल से ही चल रही है।

फिल्म में तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और सौरभ सचदेवा भी हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है और यह 1 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि पहले फिल्म ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के साथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने उनसे क्लैश से बचने के लिए इसे आगे खिसका दिया।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार