न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट ने ‘एनिमल’ देखने के बाद दी यह रिएक्शन, पति की फिल्म को ऐसे किया सपोर्ट, वीडियो हो रहा वायरल

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले गुरुवार को 'एनिमल' की टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 11:04:58

आलिया भट्ट ने ‘एनिमल’ देखने के बाद दी यह रिएक्शन, पति की फिल्म को ऐसे किया सपोर्ट, वीडियो हो रहा वायरल

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले गुरुवार को 'एनिमल' की टीम ने फिल्म का प्रीमियर होस्ट किया। रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट अपने मायके और ससुराल वालों के साथ स्पेशल शो देखने पहुंचीं। प्रीमियर में आलिया सास नीतू कपूर, पापा महेश भट्ट, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आईं। इस बीच वह फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग गले मिलते भी दिखीं।

प्रीमियर के बाद जब आलिया और उनका परिवार बाहर निकल रहा था, तब एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने फिल्म पर अपना रिव्यू दिया। आलिया ने सिर्फ एक शब्द बोला। दरअसल इंस्टाग्राम पर पैपराजी मानव मंगलानी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आलिया से जब कैमरामैन ने 'एनिमल' के बारे में पूछा तो उन्होंने प्यारी सी स्माइल के साथ जवाब देते हुए कहा, “आउटस्टैंडिंग।” हालांकि इससे पहले आलिया को “खतरनाक” कहते भी सुना गया।

आलिया की यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आलिया ने रणबीर और 'एनिमल' को डेडिकेट एक कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनकर भी उनका सपोर्ट किया। टी-शर्ट में फिल्म से रणबीर का लुक दिखाया गया था। उन्होंने टी-शर्ट को आकर्षक काले ब्लेजर और काली पैंट के साथ स्टाइल किया।

‘एनिमल’ देखने के बाद खुशी से फूली नहीं समाईं नीतू कपूर

इसके अलावा रणबीर की मां नीतू कपूर ने बिना शब्द के थंब्स अप देकर बताया कि उन्हें ये फिल्म काफी अच्छी लगी। उल्लेखनीय है कि पहले भी कई मौकों पर कपूर और भट्ट परिवार के लोगों को साथ स्पॉट किया गया है। वे किसी भी खास मौके का जश्न मिलकर बनाते हैं। हाल ही में शाहीन भट्ट के जन्मदिन पर सब लोग एक जगह जमा हुए थे।

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर लंबे समय बाद एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। अनिल ने रणबीर के पिता का रोल निभाया है, जबकि बॉबी खूंखार विलेन बने हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से होगा। रणबीर ने अपनी फिल्म की तुलना करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे