न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी की साड़ी पहन पुरस्कार लेने पहुंचीं आलिया ने किया खुलासा, रणबीर ने इस एक्ट्रेस का किया पैपराजी से बचाव

दिल्ली में मंगलवार (17 अक्टूबर) को 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Oct 2023 10:47:44

2 News : शादी की साड़ी पहन पुरस्कार लेने पहुंचीं आलिया ने किया खुलासा, रणबीर ने इस एक्ट्रेस का किया पैपराजी से बचाव

दिल्ली में मंगलवार (17 अक्टूबर) को 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। ये उन्हें फिल्म 'गंगूबाई कठियावाणी' में शानदार अभिनय के लिए मिला है। खास बात ये है कि इस अवार्ड को लेने के लिए आलिया ने एक अनोखा आउटफिट चुना। उन्होंने शादी के जोड़े में पुरस्कार लेने का फैसला किया।

इवेंट पर आलिया वही व्हाइट साड़ी पहनकर पहुंच गईं जो उन्होंने शादी में पहनी थी। इसको लेकर काफी चर्चे हो रहे थे। अब आलिया ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा “एक खास दिन के लिए एक खास आउटफिट की जरूरत होती है और कभी-कभी....वो आउटफिट पहले से ही मौजूद होता है। जो एक बार खास होता है वो दोबारा भी खास हो सकता है।”

बता दें कि आलिया की ये साड़ी सब्यसाची ने डिजाइन की थी। आलिया ने इस ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग जूलरी पहनी थी। आलिया के साथ पति रणबीर कपूर भी थे, जिन्होंने ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहना था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने इन यादगार पलों की कुछ फोटो भी फैंस के लिए अपलोड की हैं। साथ ही एक वीडियो भी है।

वहीदा रहमान की केयर करते दिखे रणबीर, वीडियो वायरल

आलिया को पुरस्कार मिलने पर रणबीर ने उनकी फोटो अपने फोन से क्लिक की। इसके अलावा वह आलिया को प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दिए। इसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब रणबीर का और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे वहीदा रहमान को मीडिया से प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए।

दिग्गज अदाकारा वहीदा को भी समारोह के दौरान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी फोटोग्राफर वहीदा की फोटो क्लिक करने उनकी टेबल तक आते हैं और वहीं खड़े हो जाते हैं। इस दौरान वहीदा की टेबल अचानक से खिसक जाती है जिससे वह घबरा जाती हैं।

इसके बावजूद वह मीडियाकर्मियों पर गुस्सा नहीं होतीं। हालांकि ये सब देखकर पीछे बैठे रणबीर उठते हैं और कहते हैं, 'प्लीज थोड़ा संभालकर तस्वीरें लीजिए..।’ वीडियो में एक फोटोग्राफर कह रहा है कि, 'अरे ये धक्का मुक्की मत करो यार। टेबल आगे जा रही है क्या कर रहे हो आप लोग?' अब रणबीर के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार