न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे ये 3 दिग्गज सितारे, यह एक्ट्रेस थाईलैंड में ले रही बैचलर पार्टी के मजे

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक से बढ़कर एक फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 7:32:49

2 News : भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे ये 3 दिग्गज सितारे, यह एक्ट्रेस थाईलैंड में ले रही बैचलर पार्टी के मजे

मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक से बढ़कर एक फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल भंसाली ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इसमें बॉलीवुड के तीन दिग्गज सितारे आलिया भट्ट, उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें तीनों स्टार के सिग्नेचर भी हैं। मूवी की रिलीज डेट और नाम भी फाइनल कर दिया गया है।

‘लव एंड वॉर’ टाइटल वाली यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसको लेकर भंसाली लंबे समय से प्लानिंग भी कर रहे थे, लेकिन तब कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई थी। ये फिल्म नवंबर 2024 तक फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि साल 2025 की क्रिसमस पर सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। बता दें कि भंसाली पिछले कई दिनों से ‘इंशाल्लाह’ और ‘बैजू बावरा’ फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इनके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। भंसाली बीते कुछ समय से अपनी वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ पर काम कर रहे हैं।

इसमें कई दिग्गज एक्ट्रेस एक साथ दिखेंगी। बता दें कि भंसाली की पिछली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थी, जिसमें आलिया लीड रोल में थीं और फिल्म काफी सफल रही। इसके लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके साथ ही आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' के बाद एक बार फिर साथ दिखेंगे। रणबीर ने भंसाली की 'सांवरिया' से ही डेब्यू किया था।

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ की हर्ष तुली से हो चुकी है सगाई

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में 'कृतिका' का रोल कर मशहूर हुईं एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ जल्द ही मंगेतर हर्ष तुली के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले ट्विंकल दोस्तों के साथ थाईलैंड में बैचलर पार्टी का मजा ले रही हैं। उन्होंने पार्टी की कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं। ट्विंकल ने अपने इंस्टा हैंडल पर दोस्तों के साथ थाईलैंड के फुकेत के लिए रवाना होने की कई झलकियां शेयर कीं।

उन्होंने 23 जनवरी को वीडियो पोस्ट करके बैचलरेट डायरी शुरू की। विदेशी जमीन पर एक सड़क की झलक साझा करते हुए उन्होंने इसे "बैचलरेट" के रूप में कैप्शन दिया, जिसके बाद कुछ पिंक हार्ट थे। इसके बाद उन्होंने अपनी क्रूज राइड दिखाई। एक झलक में वह मल्टी कलर्ड ड्रेस में दिखीं। इसके अलावा उन्होंने वहां से टेस्टी फूड की भी झलक दिखाई।

आज बुधवार सुबह ट्विंकल ने दूसरे दिन की कई और झलकियों से अपडेट किया। उन्होंने मैचिंग थाई-हाई स्लिट पैंट के साथ ब्राउन एंड ब्लू कलर का टॉप पहना था। हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने खुलासा किया था कि दोनों एक-दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे हैं। हर्ष दिल्ली बेस्ड होटल बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर हैं। उनकी सगाई पिछले साल 4 सितंबर को हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम