न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने इस अंदाज में दी सोनाक्षी-जहीर को बधाई, हनी सिंह ने गाया गाना तो झूम उठा कपल

पिछले कुछ दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर शोर मचा हुआ था। रविवार (23 जून) को दोनों कलाकार शादी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 12:41:18

2 News : आलिया ने इस अंदाज में दी सोनाक्षी-जहीर को बधाई, हनी सिंह ने गाया गाना तो झूम उठा कपल

पिछले कुछ दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर शोर मचा हुआ था। रविवार (23 जून) को दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध गए। सुबह रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद शाम को उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। हालांकि कुछ स्टार्स किसी न किसी वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में वे कपल को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी के साथ करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। आलिया ने सोनाक्षी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “सोनाक्षी और जहीर दोनों को शादी की बधाई। तुम दोनों खुशी और प्यार से भरे लग रहे हो। खूब प्यार और शादी के क्लब में दोनों का स्वागत है।”इसी तरह और भी कई सितारों ने कपल की तस्वीरें साझा कर उन पर प्यार लुटाया है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोनाक्षी के लिए पोस्ट शेयर की है। इसी साल एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी करने वाले पुलकित सम्राट, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कपल को बधाई भेजी है। सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी के भाई एक्टर साकिब सलीम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि वो सोनाक्षी और जहीर को भाई-भाभी कहे या दीदी-जीजू। फैंस को रिसेप्शन में बच्चन परिवार, धर्मेंद्र परिवार, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, सोनाक्षी के साथ कई फिल्में करने वाले अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण व उनके पति रणवीर सिंह सहित कई सितारों की कमी अखरी।

सोनाक्षी सिन्हा के खास दोस्त हैं रैपर यो यो हनी सिंह

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही धूम मचा रहा है, जिसमें आप सोनाक्षी के दोस्त मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह को उनका पॉपुलर ट्रैक लाइव गाते देख सकते हैं। इतना ही नहीं कपल हनी के साथ झूमता दिख रहा है।

बता दें पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों में से एक यो यो हनी सिंह भी थे। हनी हमेशा सोनाक्षी संग अच्छी बॉन्डिंग को लेकर बात करते रहते हैं। दुल्हन के सबसे अच्छे दोस्त हनी ने धूम मचा दी। उन्होंने अपने लाइव परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगा दी। हनी संग कपल खुद को डांस करने से नहीं रोक पाया। वीडियो में सोनाक्षी-जहीर को हनी के सामने खड़े होकर नाचते हुए देखा जा सकता है। जब हनी अंग्रेजी बीट गा रहे थे तब कपल सिंगर के साथ डांस करते नजर आ रहा था। 'दिल से' के गाने 'छैया छैया' पर भी सोनाक्षी को जहीर के साथ डांस करते देखा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क