न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया ने की इन 3 एक्ट्रेस की जमकर तारीफ, शिल्पा ने राज के साथ पैसे के बजाय इसलिए की शादी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में करीब एक दशक हो चुका है। आलिया अपने अभिनय से साबित कर चुकी हैं कि उनमें कितना टेलेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Mar 2024 8:18:33

2 News : आलिया ने की इन 3 एक्ट्रेस की जमकर तारीफ, शिल्पा ने राज के साथ पैसे के बजाय इसलिए की शादी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में करीब एक दशक हो चुका है। आलिया अपने अभिनय से साबित कर चुकी हैं कि उनमें कितना टेलेंट है। आलिया हर किरदार में फिट नजर आईं। आलिया का एक जबदस्त फैन फॉलोइंग वर्ग है, जो उन पर खूब प्यार लुटाता है। भले ही आलिया आज टॉप एक्ट्रेस की गिनती में आती हैं, लेकिन वह हमेशा डाउन टू अर्थ रही हैं। किसी और एक्ट्रेस से कॉम्पिटिशन करने के बजाय आलिया उनकी कदर करना पसंद करती हैं।

अब आलिया ने फिर से कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं। आलिया ने फोर्ब्स 3050 इवेंट में कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने बेहतरीन काम किया है और वो मेरे लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ये ऐसी कलाकार हैं जो मेरी दोस्त भी हैं। मैं भी उनकी तारीफ करती हूं इसलिए मुझे उन्हें बहुत ज्यादा श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने एक तरह से रास्ता बनाया है। मुझे यह भी लगता है कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां विविधता समय की मांग है।

आप दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग चेहरों को अलग-अलग लहजे में बोलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन सभी एक ही का हिस्सा हैं। बता दें कि पिछले साल ‘कॉफी विद करण’ के 8वें सीजन के एक एपिसोड में करण ने करीना कपूर खान से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि दीपिका उनकी कॉम्पिटिटर हैं तो उन्होंने कहा कि यह सवाल आलिया से पूछा जाना चाहिए।

तब करण ने आलिया से यही सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था, “प्लीज... बिल्कुल नहीं। वह क्यों होगी? दीपिका मेरी सीनियर हैं। कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। आलिया की इन बातों से पता लगता है कि उनके मन में दीपिका के प्रति कितनी इज्जत है। आलिया को पिछले साल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

alia bhatt,deepika padukone,priyanka chopra,Aishwarya Rai Bachchan,Shilpa Shetty,raj kundra,shilpa raj,shilpa raj marriage

जब मैंने शादी की थी, तब मैं 108वीं यंगेस्ट और रिचेस्ट ब्रिटिश इंडियन थीं : शिल्पा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू किया था। वह तब से लेकर अब तक दर्शकों के दिलों पर छाई हुई हैं। शिल्पा की फिटनेस 49 साल की उम्र में भी कमाल है। वह अपने लुक्स और फैशन के साथ फिटनेस को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। शिल्पा ने हाल ही एक इंटरव्यू में उनकी बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है।

शिल्पा ने 'जूम' के साथ बातचीत में कहा कि मुझे पैसे के लिए ही शादी करनी होती, तो मेरे पीछे कई और लोग भी थे मगर मैंने राज से इसलिए शादी की क्योंकि वे एक अच्छे आदमी हैं। जब मैंने राज से शादी की थी, तब मैं गूगल के मुताबिक 108वीं यंगेस्ट और रिचेस्ट ब्रिटिश इंडियन थी जो की कमाल की बात थी। लेकिन मुझे लगता है कि लोग शिल्पा को गूगल करना भूल गए थे जो उस वक्त काफी अमीर थीं। मैं आज भी अमीर हूं।

मैं अपने सभी इनकम टैक्स बिल, जीएसटी आदि सब खुद भरती हूं। जब आप एक सफल महिला होती हैं, तो आप अपने पति के रूप में ऐसा इंसान चाहती हैं, जो आपको लेकर असुरक्षित महसूस न करे। आपको किसी ऐसे शख्स से शादी करनी पड़ती है, जो आपकी लाइफस्टाइल अफोर्ड कर सके वरना घर पर ही 'अभिमान' फिल्म जैसा हाल हो जाएगा। तो मैंने राज से शादी की। किस्मत से उसने मुझे अच्छे से रखा।

मुझे लगता है कि भगवान चाहते थे कि हम साथ रहें और सब ठीक रहा लेकिन मैंने जिस वजह से उनसे शादी की, उसकी वजह वो खुद थे। जैसे वो थे बाकी सब कुछ बस होता चला गया। अगर उनके पास ढेर सारा पैसा होता लेकिन अच्छे इंसान नहीं होते, तो कोई चांस ही नहीं था कि मैं उनसे शादी करती। शिल्पा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछले दिनों रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम