न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया-रणबीर ने पहली बार दिखाया राहा का चेहरा, सुनील ने वेडिंग एनिवर्सरी पर माना पर ऐसे लुटाया प्यार

मशहूर स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की झलक तो कई दफा सामने आ चुकी थी, मगर उसका चेहरा छुपाया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 7:34:03

2 News : आलिया-रणबीर ने पहली बार दिखाया राहा का चेहरा, सुनील ने वेडिंग एनिवर्सरी पर माना पर ऐसे लुटाया प्यार

मशहूर स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की झलक तो कई दफा सामने आ चुकी थी, मगर उसका चेहरा छुपाया जा रहा था। अब आज सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के अवसर पर आखिरकार फैंस को राहा के चेहरे का दीदार हो गया। रणबीर-आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहा भी दिखाई दे रही है। कपल का गेटअप देखकर ऐसा लग रहा है कि वे क्रिसमस के अवसर पर पार्टी मोड में हैं।

उन्हें पैप्स ने मुंबई में स्पॉट किया। आलिया ने जहां फ्लोरल ब्लैक ड्रेस पहनी थी, वहीं रणबीर ने डार्क जींस के साथ ब्लैक जैकेट कैरी किया था। राहा अपने पिता रणबीर की गोद में थी। राहा के पैरेंट्स ने काफी देर तक उसकी झलक दिखाकर पैप्स को कैमरा क्लिक करने की पूरी इजाजत दी। राहा व्हाइट कलर के आउटफिट में थी तथा उसके आउटफिट को क्रिसमस थीम से मैच किया गया था।

राहा की आंखें नीली हैं जो उनके परदादा राज कपूर की याद दिलाती है। फैंस राहा के दादा ऋषि कपूर से भी तुलना कर रहे हैं। साथ ही कोई-कोई उसे बुआ करिश्मा और करीना कपूर जैसा भी बता रहा है। बता दें कि राहा पिछले महीने ही एक साल की हुई है। रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी।

सुनील ने माना के साथ शेयर की फोटो, बेटी अथिया ने भी किया विश

एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी आज सोमवार (25 दिसंबर) को अपनी 41वीं वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न मना रहे हैं। सुनील ने माना के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। सुनील ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी वाइफी...41 साल से एक-दूसरे से बंधे हुए और उलझे हुए...तुम हमेशा मेरी रहोगी!!”

इस दौरान अथिया शेट्टी ने भी मम्मी-पापा की थ्रो बैक तस्वीरें शेयर की हैं। वे एक काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। पहली फोटो में अथिया ने कैप्शन दिया, "प्यार, विश्वास और दोस्ती की मेरी परिभाषा को सालगिरह मुबारक।” दूसरी तस्वीर सुनील और माना की सगाई है।

सुनील-माना को एक्टर अर्जुन रामपाल, तनीषा मुखर्जी, अर्चना पूरन सिंह, रितेश देशमुख, समीरा रेड्डी और महिमा चौधरी सहित कई सितारों ने भी बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुनील और माना की शादी 25 दिसंबर 1991 को हुई थी। उन्होंने 1992 में अथिया और 1996 में दूसरे बच्चे एक्टर अहान शेट्टी का वेलकम किया। सुनील के व्रर्कफ्रंट की बात करें तो वे अहमद खान द्वारा निर्देशित 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम