न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर-आलिया को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता, ट्यूनिंग करते दिखे अरबाज-शूरा

देशवासी अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा है। इस खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 11:54:23

2 News : रणबीर-आलिया को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता, ट्यूनिंग करते दिखे अरबाज-शूरा

देशवासी अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा है। इस खास मौके पर देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं और मेहमानों की लिस्ट भी आ चुकी है। दुनियाभर से कई वीवीआईपी के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच भारतीय सिनेमा की एक खास जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया और रणबीर को रविवार (7 जनवरी) को आधिकारिक तौर पर यह न्यौता दिया गया। निर्माता महावीर जैन द्वारा साझा किए गए एक बयान के अनुसार यह स्टार कपल समारोह का हिस्सा होंगे। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, प्रांत प्रचार प्रमुख आरएसएस कोंकण अजय मुडपे और महावीर जैन ने आलिया-रणबीर से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रित किया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ दिन पहले रजनीकांत को भी निमंत्रण मिला था। सूत्रों ने पहले कहा था कि अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सनी देओल, प्रभास, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और अक्षय कुमार सहित अन्य अभिनेताओं के भी समारोह का हिस्सा बनने की उम्मीद है। हमेशा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का खुलकर समर्थन करने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी आमंत्रित किया गया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर निमंत्रण के बारे में एक कहानी अपलोड की है। इसकी पृष्ठभूमि में ‘मंगल भवन’ नामक गीत के साथ एक निमंत्रण देखा जा सकता है जिसके जरिए उन्होंने आभार भी जताया।

alia bhatt,ranbir kapoor,alia ranbir,ram mandir,ayodhya,ram temple,arbaaz khan,sshura khan,arbaaz sshura

अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर को किया था निकाह

अरबाज खान और शूरा खान पिछले साल के अंत में विवाह बंधन में बंधे थे। उनके निकाह के अभी 15 दिन ही हुए हैं। ऐसे में यह जोड़ी लगातार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शादी के बाद से दोनों कई दफा साथ में नजर आ चुके हैं। कैमरा और फैंस की नजरें लगातार उनका पीछा कर रही हैं। हाल ही दोनों नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौटे हैं। रविवार (7 जनवरी) को न्यूली वेड कपल बांद्रा में स्पॉट हुआ। अरबाज और शूरा ने ट्विनिंग की हुई थी।

दोनों ने ही येलो कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस दौरान अरबाज एक बार फिर शूरा का हाथ थामे हुए नजर आए। शूरा अक्सर पैपराजी के सामने पोज देने से बचती हैं और इस बार भी उन्होंने मुंह नीचे कर लिया। वह काफी शरमा रही थीं। कपल ने कार में पोज दिए। अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर को दूल्हे की बहन अर्पिता के घर हुई थी। अरबाज का पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से काफी पहले तलाक हो चुका है। उनके एक बेटा अरहान भी है। तलाक के बाद अरबाज लंबे समय तक एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन एक-डेढ़ साल पहले उनसे भी ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार