न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फुकरे’ के सेट पर ऋचा को इम्प्रेस करने के लिए अली ने किए ये जतन, तृप्ति नहीं रखती अभी इसका हिसाब

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की जोड़ी पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हैं। दोनों ने पिछले साल 4 अक्टूबर को शादी की थी। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 7:23:26

2 News : ‘फुकरे’ के सेट पर ऋचा को इम्प्रेस करने के लिए अली ने किए ये जतन, तृप्ति नहीं रखती अभी इसका हिसाब

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा की जोड़ी पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते हैं। दोनों ने पिछले साल 4 अक्टूबर को शादी की थी। उन्होंने दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में प्री वेडिंग फंक्शन किए थे। जल्द ही वे शादी के वीडियो को वेडिंग डॉक्यूमेंट्री RiAliTY में सामने लाने वाले हैं। इसमें सभी वेडिंग फंक्शन की झलक दिखेगी। अभी इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट साइरस सेज पर अली फजल ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘फुकरे’ फिल्म के सेट पर ऋचा को इंप्रेस करने के लिए क्या-क्या किया था।

अली ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं ऋचा को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा था। मैंने सोचा कि वह वास्तव में बहुत कूल बदमाश टाइप लड़की थी और मैंने कभी किसी लड़की को इस तरह का व्यवहार करते नहीं देखा था। जब मैंने उन्हें ‘ओए लकी’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में देखा, तो मुझे नहीं लगता कि मैंने भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक उस रेंज वाला कोई इंसान देखा होगा। ‘वासेपुर’ में उसके पास ये पूरी रेंज थी। मुझे याद है कि हम ‘फुकरे’ की रीडिंग कर रहे थे और मुझे नहीं पता कि मैं क्यों गया और उसके बगल में बैठ गया।

यह सिर्फ बेवकूफी भरी बातें हैं जो आप करते हैं। मैं बातचीत का हिस्सा बनना चाहता था, और मैंने कहा, 'ओह, आपको ये डिश चाहिए? जबकि वो डिश उसके पास ही रखी थी। उसने सोचा होगा कि मैं मूर्ख हूं। मुझे राजमा से नफरत थी और ये लोग हमेशा राजमा खाते थे। फिर हम खूब बातें करने लगे। ‘फुकरे’ के म्यूजिक लॉन्च के दौरान जब मैं एक 'बेवकूफी भरा डांस' कर रहा था तो उसने ऋचा का ध्यान खींचा और यह हमारे रिश्ते में एक अहम पल बन गया।

ali fazal,richa chadha,ali richa,ali richa marriage,fukrey movie,tripti dimri,actress tripti dimri,animal movie

इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बढ़ने से खुश हैं ‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी

‘एनिमल’ फिल्म के कारण एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी चारों ओर छाई हुई हैं। इसकी रिलीज के बाद से तृप्ति की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। इंस्टाग्राम पर तृप्ति के फॉलोअर्स बढ़े हैं और लोगों ने उन्हें ‘नेशनल क्रश’ का टैग दे डाला। अब तृप्ति ने फैन फॉलोइंग बढ़ने को लेकर बातचीत की है। तृप्ति ने कहा कि मुझे इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म में मेरे इतने छोटे से किरदार को इतना प्यार मिलेगा और लोग इसे इतना पसंद करेंगे।

वैसे तो मैं कभी भी फॉलोअर्स का हिसाब नहीं रखती हूं, लेकिन अब मेरे दोस्त और परिवार वाले मुझे स्क्रीनशॉट भेजते हैं और कहते हैं कि तुम्हारे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। मुझे ये सब अच्छा लग रहा है, हालांकि मैं अभी भी इसका हिसाब नहीं रखती हूं। बता दें कि ‘एनिमल’ में तृप्ति ने सिर्फ कैमियो किया है, लेकिन इस रोल की वजह से उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली है।

तृप्ति इससे पहले ‘बुलबुल’ और ‘कला’ जैसी वेबसीरीज में एक्टिंग की चमक बिखेर चुकी हैं। हाल ही में तृप्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह रणबीर कपूर के सामने खड़ी थीं और काफी नर्वस नजर आ रही थीं। ऐसा नहीं है कि तृप्ति ही सुर्खियां बटोर रही हैं। ‘एनिमल’ की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी बराबर चर्चाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम