न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली असगर ने कपिल के शो में वापसी पर कही यह बात, अजय की ‘औरों में कहां दम था’ का टीजर रिलीज

कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 May 2024 2:09:35

2 News : अली असगर ने कपिल के शो में वापसी पर कही यह बात, अजय की ‘औरों में कहां दम था’ का टीजर रिलीज

कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। इस बार इसमें सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। सुनील ने 6 साल बाद शो में वापसी की है। दर्शक कपिल के शो में काम कर चुके एक्टर अली असगर की कमी भी महसूस करते हैं, जो ‘दादी’ के रूप में खूब लोकप्रिय थे। अब अली ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में वापसी के सवाल पर रिएक्शन दी है।

उन्होंने कहा कि ये ऑडियंस का प्यार है जो आज भी मुझे वापस देखने के लिए सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं। मैं भगवान और दर्शकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरा काम पसंद किया। मैं कपिल का भी शुक्रगुजार हूं के मैं ऐसे एक शो का हिस्सा रहा। मैं इस शो में अभी नहीं हूं, फिर भी लोगों से मुझे इतना प्यार मिलता है। ट्रैवल और फिल्म कमिटमेंट की वजह से मुझे कपिल का नया शो देखने का मौका नहीं मिल पाया है, लेकिन मुझे टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है।

ये बेस्ट टीमों में से एक है। मैं एक फिल्म के लिए गांव में शूटिंग कर रहा था, जहां नेटवर्क की काफी परेशानी थी। इसके बाद मैं निजी कामों में व्यस्त हो गया और अब एक लंबे टूर के लिए जा रहा हूं। मैं शो में वापसी को लेकर अपने भविष्य के बारे में नहीं जानता...लेकिन अभी मैं अपने चैट शो ‘चड्ढी बडी’ में बिजी हूं।

जब अली से पूछा गया कि क्या वे इस शो में कपिल को बुलाएंगे तो उन्होंने कहा कि हां, क्यों नहीं। कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर...हम सभी दोस्त हैं। शो में आवश्यक्ता और उपलब्धता रहेगी तो हम उन्हें शो में जरूर बुलाना चाहेंगे। उल्लेखनीय है कि अली असगर ने साल 2017 में कपिल शर्मा के शो को अलविदा कह दिया था। अली कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘औरों में कहां दम था’, अजय-तब्बू पहले भी कर चुके हैं कई फिल्मों में काम

अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स की श्रेणी में आते हैं। अजय तीन दशक से भी ज्यादा के करिअर में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं। अजय की सक्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। वे लगातार बिजी रहते हैं और उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज होती रहती हैं। इस साल उनकी दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ रिलीज हो चुकी हैं। ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार बिजनेस किया, जबकि अजय की तगड़ी एक्टिंग के बावजूद ‘मैदान’ कमाई के मामले में ‘मैदान’ नहीं मार पाई।

अब अजय के फैंस को एक और सौगात मिलने वाली है। अजय फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आएंगे, जिसमें उनकी जोड़ी उनकी फेवरेट को-स्टार तब्बू के साथ बनी है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आज शुक्रवार (31 मई) को 'औरों में कहां दम था' का टीजर सामने आ गया। इसे अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी।

यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म पहले 26 अप्रैल को रिलीज होनी थी। अजय ने इससे पहले आज ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे हैं। यह अजय और नीरज की साथ में पहली फिल्म है। टीजर में अजय और तब्बू का खास अंदाज देखने को मिला। फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं। जल्द ही ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष