न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दादी-नानी के रोल पर मुकेश ने साधा निशाना तो अली ने दिया जवाब, ‘स्त्री 2’ का रोमांटिक गाना रिलीज

एक्टर अली असगर यूं तो कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत कपिल शर्मा के शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 7:48:32

2 News : दादी-नानी के रोल पर मुकेश ने साधा निशाना तो अली ने दिया जवाब, ‘स्त्री 2’ का रोमांटिक गाना रिलीज

एक्टर अली असगर (53) यूं तो कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत कपिल शर्मा के शो से मिली। अली ने साल 2013 से 2016 तक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी और साल 2016 से 2017 तक 'द कपिल शर्मा शो' में नानी की भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने उन्हें इन किरदारों के लिए भरपूर प्यार दिया। हाल ही में ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ का रोल करने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर अली के इन किरदारों को फूहड़ बताया।

‘शक्तिमान’ फेम मुकेश ने अली से पूछा कि क्या आपको महिला का किरदार निभाना अश्लील नहीं लगता। इस पर अली ने जवाब दिया है। अली ने कहा कि यह आपकी पर्सनल ओपिनियन है इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता। लोग हमेशा पूछते हैं कि वे एक लड़के को लड़की क्यों बनाते हैं। मेरे हिसाब से इसका कारण ये है कि किसी की दादी मेरे जैसी नहीं होंगी। कोई भी इतनी एनर्जेटिक नहीं होगी। हमारी शूटिंग का समय बहुत अलग होता था।

हम दिन में दो एपिसोड शूट करने के बाद, फिर देर रात शूटिंग करते थे। काम करते और ब्रेक लेते, इसलिए बहुत देर हो जाती थी। ऐसे में यदि आप एक सीनियर एक्ट्रेस को दादी बनाते तो उम्रदराज होने की वजह से वह इतनी देर तक शूटिंग नहीं कर पातीं। इस पर मुकेश कहा कि ये सही वजह नहीं है। क्या हिरोइनें रातभर काम नहीं करती हैं। अब अली ने फिर से कहा कि मेरी दूसरी वजह ये है कि जब हम एक लड़के को महिला बनाते हैं तो यह अपने आपमें कोई मौलिक किरदार नहीं होता है।

इसलिए हम बहुत सारी रचनात्मक स्वतंत्रता ले सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। चूंकि किरदार मौलिक नहीं है, इसलिए नाराज होने की कोई बात नहीं है। शो का आधार एक परिवार है जो ग्लैमर से भरपूर है। शो में एक दादी है, दो बहनें हैं, दोस्त गुत्थी है, एक नौकर और एक पत्नी भी है। ये एक गरीब परिवार है, उनके पास पैसे नहीं हैं। शो में हमने जितने भी किरदार निभाए, सभी कमजोर थे। किसी और का मजाक उड़ाने से पहले हम अपना मजाक उड़ाते थे।

ali asgar,actor ali asgar,mukesh khanna,actor mukesh khanna,ali mukesh,kapil sharma show,stree 2 movie,rajkummar rao,shraddha kapoor

‘स्त्री 2’ के गाने में राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ लगातार लाइमलाइट में है। पहले पार्ट के सफल होने के बाद फैंस को दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अब इसका रोमांटिक गाना ‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक ट्रैक ने सबका दिल जीत लिया। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाने में श्रद्धा व राजकुमार की केमिस्ट्री देखने लायक है।

गाने को वरुण जैन, शिल्पा राव, सचिन-जिगर ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को FSOB स्टूडियो के एरिक पिल्लई ने मिक्स और मास्टर किया है। राजकुमार ने गाना सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इंतजार हुआ है खत्म, क्योंकि तुम्हारे थे, तुम्हारे हैं और तुम्हारे ही रहेंगे हम।”

गाने को रिलीज करते हुए संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने कहा कि इस लव ट्रैक को बनाना हमारे लिए एक खूबसूरत अनुभव था। ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने ‘आई नई’ में राजकुमार की जबरदस्त एनर्जी दिखी थी। उनके डांस मूव्स ने फैंस को मुरीद बना दिया था। इससे पहले भी एक और गाना रिलीज किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री