न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सा रे गा मा पा 2023 : पश्चिम बंगाल के सिंगर अल्बर्ट काबो लेप्चा ने जमाया खिताब पर कब्जा, इन्हें दिया जीत का श्रेय

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें एक से बढ़कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 12:17:16

सा रे गा मा पा 2023 : पश्चिम बंगाल के सिंगर अल्बर्ट काबो लेप्चा ने जमाया खिताब पर कब्जा, इन्हें दिया जीत का श्रेय

सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक कई प्रतिभाई सामने आ चुकी हैं, जो देश में अपना नाम रोशन कर रही हैं। शो को इस सीजन यानी 2023 का विजेता मिल गया है। जी टीवी पर तीन महीने चले इस शो का फाइनल रविवार (25 नवंबर) को हुआ। इसका खिताब पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के अल्बर्ट काबो लेप्चा ने जीता।

निष्ठा शर्मा फर्स्ट रनर अप और रनिता बनर्जी सैकंड रनर अप रहीं। टॉप 5 कंटेस्टेंट में स्नेहा भट्टाचार्य और सोनिया गैम्जर के नाम भी थे, जिन्होंने चुनौती पेश की। शो में जज के रूप में संगीतकार व सिंगर हिमेश रेशमिया, संगीतकार अनु मलिक और सिंगर नीति मोहन थे। होस्ट आदित्य नारायण ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ग्रैंड फिनाले में दिग्गज एक्टर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ और एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उन्होंने कंटेस्टेंट्स का भरपूर हौसला बढ़ाया।

जी टीवी ने अल्बर्ट को बधाई देते हुए लिखा, “बहुत-बहुत बधाई अल्बर्ट, आपकी परफॉर्मेंस के हर नोट में जीत की गूंज सुनाई देती है! आपके संगीत ने सभी के दिलों को छू लिया और हम सभी को प्रेरित किया। आपका टैलेंट और डेडिकेशन मैजिक की तरह थे, जिसने एक सुंदर चित्र बनाया जिसने हम सभी को आश्चर्यचकित कर दिया! हम आपके म्यूजिकल फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

मेरी पत्नी है जिसने मेरी पूरी जर्नी में मेरा साथ दिया : अल्बर्ट

27 साल के अल्बर्ट काबो लेप्चा इन दिनों कोलकाता में रह रहे हैं। साल 2015 में उनकी शादी पूजा से हुई थी। उन्होंने जीत का श्रेय पूजा को भी दिया। जीत के बाद अल्बर्ट काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार बहुत खुश होगा लेकिन मेरी पत्नी है जिसने मेरी पूरी जर्नी में मेरा साथ दिया। मेरी पत्नी मेरी ताकत रही है। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है! ईमानदारी से कहूं तो, कंपीटिशन काफी मुश्किल था, क्योंकि सीजन के सभी कंटेस्टेंट बहुत ज्यादा टैलेंटेड थे।

मैं वास्तव में आभारी हूं कि मुझे उनके साथ मंच शेयर करने का मौका मिला। शो में मेरी जर्नी सीखने का एक शानदार अनुभव रही है। मैं अपने सभी गुरुओं और जजों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लगातार मेरा सपोर्ट किया और एक सिंगर के रूप में मेरी क्षमता बढ़ाने में मदद की। मुझे आइकॉनिक विवेक कर द्वारा कंपोज्ड किया गया अपना सिंगल रिकॉर्ड करने और रिलीज करने का भी मौका मिला। मैं निश्चित रूप से यादों का एक बंडल अपने साथ ले जा रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे