न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

83 साल के अल पचीनो का नूर से ब्रेकअप, है 3 महीने का बेटा, गन्ने का जूस निकालती दिखीं नेहा भसीन

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर 83 वर्षीय अल पचीनो ने अपनी 29 साल की प्रेमिका नूर अल्फल्लाह से रिश्ता खत्म कर दिया है। उनका तीन महीने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 11:31:23

83 साल के अल पचीनो का नूर से ब्रेकअप, है 3 महीने का बेटा, गन्ने का जूस निकालती दिखीं नेहा भसीन

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर 83 वर्षीय अल पचीनो ने अपनी 29 साल की प्रेमिका नूर अल्फल्लाह से रिश्ता खत्म कर दिया है। उनका तीन महीने का एक बेटा है। नूर ने बेटे की कस्टाडी के लिए आवेदन किया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में कानूनी दस्तावेज दायर कर कस्ट‍डी की मांग की है। साथ ही कहा कि वह चाहती हैं कि अल पचीनो को बच्चे से ‘उचित मुलाकात’ का अधिकार मिले।

द डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया कि नूर ने यह कहते हुए बच्चे की संयुक्त कस्टडी लेने पर सहमति जताई थी कि वह चाहती हैं कि उनके पूर्व प्रेमी शिक्षा, चिकित्सा उपचार, वित्त और धर्म जैसे मामलों से संबंधित निर्णय लेने में मदद करें। नूर ने अपनी कानूनी फाइलिंग में ‘माता-पिता की स्वैच्छिक घोषणा’ शीर्षक से एक दस्तावेज डाला, जिस पर दोनों ने हस्ताक्षर किए।

उल्लेखनीय है कि ‘द गॉडफादर’ और ‘स्कारफेस’ जैसी फिल्मों के अभिनेता अल पचीनो और नूर अप्रैल 2022 से रोमांटिक रूप से जुड़े थे। उन्होंने इस साल 6 जून को अपने बच्चे रोमन अल्फल्लाह पचीनो का स्वागत किया था। अल पचीनो पहले से ही दो महिलाओं के साथ तीन बच्चों के पिता हैं।

सिंगर नेहा भसीन ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो, हुईं ट्रोल

मशहूर गायिका नेहा भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस का मनोरंजन करने के लिए अक्सर फोटो-वीडियो शेयर करती हैं। अब नेहा ने एक फनी वीडियो शेयर किया है। कई फैंस को नेहा का यह अंदाज काफी पसंद आया, जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। वीडियो में नेहा को सड़क किनारे गन्ने का जूस निकालकर पीते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वह इसे बेच भी रही हैं।

‘हीरिये', 'जुत्ती मेरी' और 'नइ जाना' जैसे गानों को अपनी आवाज से सजा चुकीं नेहा पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। फुल मेकअप, हेयरस्टाइल, जूलरी में सिंगर का लुक काफी अच्छा दिख रहा है। खबरों के मुताबिक नेहा अपने फैंस के साथ प्रैंक कर रही थीं तभी उन्होंने यह वीडियो शेयर किया। कुछ लोगों को नेहा की यह बात नहीं जंची। एक यूजर ने लिखा-‘लाइमलाइट के लिए कुछ भी कर रही ये।’

दूसरे ने लिखा-‘सुनील ग्रोवर को कॉपी करने की कोशिश कर रही है। पर वो अलग हैं, ये अलग।’ तीसरे ने लिखा-‘इतने अच्छे और रिवीलिंग कपड़े पहनकर गन्ने का जूस निकाल रही हैं, क्या जमाना आ गया है।’ बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं नेहा गानों से ज्यादा आए दिन अपने हॉट और बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नेहा एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार