न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म हुआ अक्षय कुमार का दौर, सरफिरा की एडवांस से चिंतित हुआ फिल्म उद्योग!

सरफिरा की एडंवास बुकिंग की असफलता ने इस बात का संकेत दे दिया है कि अब अक्षय कुमार के नायक का दौर खत्म हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 4:01:02

खत्म हुआ अक्षय कुमार का दौर, सरफिरा की एडवांस से चिंतित हुआ फिल्म उद्योग!

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। दो दिन पहले शुरू हुई इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने फिल्म उद्योग को जबरदस्त झटका दिया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा है। हालात यह है कि सरफिरा के लिए शीर्ष 3 राष्ट्रीय चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में केवल 1800 टिकट ही बिक पाए हैं।

कम एडंवास बुकिंग चिंता का विषय

सरफिरा की एडंवास बुकिंग की असफलता ने इस बात का संकेत दे दिया है कि अब अक्षय कुमार के नायक का दौर खत्म हो गया है। दर्शक उन्हें अब नायक के तौर पर देखना पसन्द नहीं कर रहा है। वह चाहता है कि अक्षय कुमार अपने अभिनय के दूसरे दौर में चरित्र भूमिकाओं में नजर आएं, लेकिन सिर्फ उन्हीं में जहाँ किरदार सशक्त हो।

यह बिक्री अक्षय की ही सुपर फ्लॉप रही फिल्में सेल्फी और मिशन रानीगंज से भी काफी तादाद में कम हैं। मिशन रानीगंज ने राष्ट्रीय चेन में 6,600 टिकटें बेची थीं और सेल्फी ने इन शीर्ष 3 मल्टीप्लेक्स में 8,200 टिकटें बेची थीं।

सरफिरा की प्री-सेल्स के आंकड़े खास तौर पर चिंताजनक हैं, जो इश्क विश्क रिबॉउण्ड से भी नीचे हैं, रमेश तौरानी निर्मित इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 12,000 टिकटें बेचने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन अभिनीत तीन हफ्ते पहले रिलीज हुई इसी शैली की फिल्म चंदू चैंपियन की तुलना में, सरफिरा की बुकिंग सिर्फ दसवां हिस्सा है। यह निराशाजनक एडवांस बुकिंग प्रदर्शन एक निराशाजनक शुरुआत का संकेत देता है और फिल्म के शुरू होने से पहले ही इसके अंत का संकेत देता है। सकारात्मक आंतरिक रिपोर्टों के बावजूद, फिल्म को इन कम एडवांस बिक्री के कारण बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त संघर्ष करना पड़ेगा, जो उसकी उच्च लागत को निकालने में मुश्किलें पैदा करेगा। सरफिरा की इस तरह की शुरुआत भारतीय फिल्म उद्योग में गूंज सकती है, क्योंकि किसी शीर्ष सुपरस्टार के अभिनय से सजी फिल्म के लिए इस तरह की निराशाजनक शुरुआत करना दुर्लभ है।

दर्शक हो चुका बोर

लगातार असफलता का सामना कर रहे अक्षय कुमार अभी तक इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि अब दर्शक उन्हें नायक के तौर पर पसन्द नहीं कर रहे हैं। वर्ष में हर दो महीने बाद परदे पर उन्हें देखते हुए दर्शक पूरी तरह से बोर हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त अब वे अक्षय की भूमिकाओं में बदलाव चाहते हैं। दर्शकों की सोच यह है कि अब 60 के करीब पहुँच चुके अक्षय कुमार को नायिका के इर्द गिर्द घूमने के स्थान पर युवा नायकों के बड़े भाई या पिता की सशक्त भूमिकाओं में आना शुरू कर देना चाहिए।

सरफिरा सफल होगी या असफल यह तो प्रदर्शन के बाद ही पता चलेगा, किन्तु वर्तमान ट्रेंड के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर वही फिल्म सफल होती है जो एडवांस बुकिंग में पहले दिन 5 से 7 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाती है। हाल ही में प्रदर्शित हुई प्रभास व अमिताभ बच्चन अभिनीत कल्कि ने पहले दिन की ओपनिंग में पूरे भारत में 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी, इससे स्पष्ट हो गया था कि यह फिल्म पहले दिन 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी। यहाँ स्थिति स्पष्ट है कि सरफिरा की पहले दिन की मात्र 1800 टिकटें ही बिक पाई हैं। यदि प्रति टिकट औसत दर 400 रुपये मानी जाए तो फिल्म ने मात्र 7,20,000 का कारोबार किया है। यह आंकड़ें फिल्म निर्माताओं को डराने के लिए काफी हैं।

सरफिरा की असफलता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों को भी प्रभावित करेंगी इसमें कोई शक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका