न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के फ्लॉप होने पर रो पड़े थे अक्षय, इधर-सनी की इस फिल्म के लिए शूटिंग करेंगे सलमान

एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। अक्षय अभी तक कई फिल्में कर चुके हैं। अक्षय ने रोमांटिक, एक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jan 2024 6:47:09

2 News : ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के फ्लॉप होने पर रो पड़े थे अक्षय, इधर-सनी की इस फिल्म के लिए शूटिंग करेंगे सलमान

एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा हो गए हैं। अक्षय अभी तक कई फिल्में कर चुके हैं। अक्षय ने रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी सहित हर जोनर की फिल्म की है। पिछले कुछ सालों से अक्षय अपने रोल्स के साथ काफी प्रयोग कर रहे हैं। अक्षय को साल 2022 में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म के माध्यम से पहली बार कोई ऐतिहासिक रोल करने का मौका मिला। हालांकि यह दर्शकों को पसंद नहीं आई। फिल्म सिर्फ फ्लॉप ही नहीं हुई बल्कि अक्षय को जमकर ट्रोल भी किया गया था।

इसमें बेशुमार खामियां थीं, जिनका खूब मजाक उड़ा। डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अब फिल्म से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब फिल्म फेल हुई तो अक्षय रोए थे। उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म बहुत चलेगी। द्विवेदी ने कहा कि अक्षय एक सफल एक्टर हैं और मेरे जीवन में उनकी वो जगह है कि मैं उनके मुंह पर बुराई कर सकता हूं। मैंने सिर्फ शब्दों से बुराई नहीं की थी बल्कि ईमेल किया था, इसके बाद हमारे रिश्ते में तनाव तक आ गया था। रिलीज से पहले मैंने फिल्म की गलतियां बताई थीं जिन्हें इग्नोर कर दिया गया।

आदित्य चोपड़ा जैसा प्रोड्यूसर मिलना किस्मत की बात है। वे सुलझे हुए आदमी हैं जो कि प्रोजेक्ट देखते हैं लेकिन उनका अपना नजरिया है, यही ‘पृथ्वीराज’ के मामले में हुआ था। वे सिर्फ फाइनेंसियर नहीं बल्कि क्रिएटिव इंसान भी हैं। उनके कुछ आइडिया थे, जिनकी बात शुरुआत में हो गई थी। इतिहास पर मेरे और उनके विचार एकदम उलट हैं। कोई ऐसा पॉइंट नहीं था जब मैंने विरोध दर्ज न किया हो लेकिन इन सबके बाद भी मैंने फिल्म की। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप थी और अक्षय ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।

Akshay Kumar,samrat prithviraj movie,chandraprakash dwivedi,aditya chopra,Salman Khan,sunny deol,safar movie

सनी की ‘सफर’ फिल्म में खास कैमियो है सलमान का, दोनों ने ‘जीत’ में बांधा था समां

अभिनेता सनी देओल ने पिछले साल ‘गदर 2’ के साथ जबरदस्त कमबैक किया। इन दिनों सनी अपनी अगली फिल्म 'सफर' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का अधिकतर हिस्सा शूट हो चुका है तथा इन दिनों बाकी पोर्शन मुंबई में शूट किया जा रहा है। पूर्व में खबरें आई थीं कि सुपरस्टार सलमान खान 'सफर में सनी के साथ काम करने वाले हैं। अब इस बात को पुख्ता करने वाली खबर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान जल्द ही खास कैमियो के लिए शूट करने वाले हैं। वे मुंबई में ही 2 दिन तक शूट करेंगे। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सलमान 12 और 13 जनवरी को 'सफर' में अपने कैमियो के लिए शूट करेंगे। ये दो दिन का शूट होगा तथा इसे महबूब स्टूडियो में शेड्यूल किया गया है।

सलमान पहले ही इसके लिए कमिटमेंट कर चुके हैं तथा फिल्म में अपना ही किरदार निभाते दिखाई देंगे। बता दें कि सनी-सलमान पहली बार 1996 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'जीत' में साथ दिखाई दिए थे। बाद में वे 'हीरोज' (2008) भी हिस्सा थे, लेकिन दोनों को स्क्रीन शेयर करने का अवसर नहीं मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम