न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video : अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने के लिए महाकाल दरबार में पहुंचे अक्षय, ये हस्तियां भी थीं मौजूद

बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से मशहूर अक्षय कुमार आज शनिवार (9 सितंबर) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय को सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 12:10:23

Video : अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने के लिए महाकाल दरबार में पहुंचे अक्षय, ये हस्तियां भी थीं मौजूद

बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से मशहूर अक्षय कुमार आज शनिवार (9 सितंबर) को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय को सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों के साथ उनके लाखों-करोड़ों फैंस बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अक्षय तीन दशक से भी ज्यादा समय से एक्टिंग की चमक बिखेर रहे हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस कमाल की है। अक्षय मौजूदा दौर में बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं।

हाल ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का टीजर जारी किया था। 11 अगस्त को रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने खूब तारीफें बटोरी हैं। यह 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग भी उज्जैन में हुई थी। इस बीच अक्षय आज सुबह अपने पूरे परिवार के साथ उज्जैन (मध्य प्रदेश) स्थित भगवान महाकालेश्वर के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

खास बात ये है कि वहां भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन भी मौजूद थे। अक्षय, धवन के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। अक्षय के मंदिर पहुंचने की खबर मंदिर समिति के अलावा किसी को नहीं थी। हालांकि जब वे महाकाल के दरबार में पहुंचे तो भक्त भी उन्हें देखकर काफी खुश हुए।

Akshay Kumar,mahakaleshwar temple,ujjain,omg 2,mission raniganj,akshay kumar birth day,shikhar dhawan,saina nehwal

अक्षय ने की देश की तरक्की और खुशहाली की कामना, साइना ने भी की पूजा

अक्षय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने देश की उन्नति की प्रार्थना की है। जब उनसे क्रिकेट के वर्ल्डकप को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल के लिए वर्ल्ड कप बहुत छोटी चीज है। हमने उनसे देश की तरक्की और सबकी खुशहाली को लेकर कामना की है। बाद में अक्षय ने धवन की मौजूदगी में दोस्तों के साथ केक काटा। इस बीच मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी आज ही पिता डॉ. हरवीर सिंह और मां उषा नेहवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं। साइना ने नंदी हॉल में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वह भोग आरती में भी शामिल हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार