न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर पान मसाला के ऐड पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी सफाई

फैंस अपने चहेते स्टार को कुछ भी गलत करता हुआ नहीं देख सकते। उन्हें यह बात काफी अखरती है। सोशल मीडिया के जमाने में वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 10:43:45

एक बार फिर पान मसाला के ऐड पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी सफाई

फैंस अपने चहेते स्टार को कुछ भी गलत करता हुआ नहीं देख सकते। उन्हें यह बात काफी अखरती है। सोशल मीडिया के जमाने में वे उसे बख्शते भी नहीं है। वे साफ तौर पर अपना गुस्सा जाहिर कर देते हैं। इन दिनों फैंस एक्टर अक्षय कुमार से नाराज हैं। दरअसल अक्षय ने पान मसाला ऐड के लिए एक बार फिर दो दिग्गज हीरो अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाया।

इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन ने इस विज्ञापन का वीडियो शेयर किया जिसके बाद अक्षय फंस गए। अक्षय को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। अक्षय का ये वीडियो जैसे ही सामने आया तो लोगों ने उन्हें उनकी पुरानी बात याद दिलाई, जब उन्होंने ऐसे ऐड करने के लिए माफी मांगी थी और आश्वस्त किया था कि वे अगली बार से ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब अक्षय ने इस पर सफाई दी है। अक्षय ने साफ कर दिया है कि इस विज्ञापन से उनका कोई लेना-देना नहीं है और ये काफी पुराना है। इस बारे में अक्षय ने एक पोस्ट शेयर की है।

उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अगर दूसरी चीजों के अलावा फर्जी खबरों में रुचि रखते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ फैक्ट्स हैं। ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को शूट किया गया था। तब ही मैंने इन ऐड्स को बंद करने का ऐलान किया था। तब से मेरा ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। वो कानूनी तौर पर पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के अंत तक चला सकते हैं। शांत रहें और कुछ सच समाचार करें।’

Akshay Kumar,actor akshay kumar,pan masala advertisement,mission raniganj,ajay devgn,shahrukh khan,akshay troll

अक्षय कुमार ने पिछले साल भी फैंस से मांगी थी माफी

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में अक्षय, शाहरुख और अजय के साथ पान मसाला का ऐड करते हुए दिखे। इसमें अजय और शाहरुख उनका कार में बैठे घर के बाहर इंतजार कर रहे होते हैं। इसके बाद जैसे ही पान मसाला से ध्यान खींचते हैं, तो अक्षय बाहर आते हैं। विज्ञापन उन सभी द्वारा ब्रांड की सिग्नेचर स्टाइल दिखाने के साथ खत्म होता है। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में भी इस विज्ञापन के कारण ट्रोल होने के चलते अक्षय ने फैंस से माफी मांगी थी। इन दिनों अक्षय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ से चर्चा में हैं, जो 6 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका