न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' की OTT रिलीज का ऐलान! जानें कब और कहां देखें

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। दर्शकों को इस एक्शन फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 6:21:51

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' की OTT रिलीज का ऐलान! जानें कब और कहां देखें

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि, बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिर भी दर्शक अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है।

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। दर्शकों को इस एक्शन फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल अन्य भाषाओं में इसके प्रीमियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में भी असफल साबित हुई। अब देखते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है।

करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 65 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। करीब पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में रहने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'मैदान' से टक्कर हुई।

फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' में बड़े पैमाने पर एक्शन सीन शूट किए गए। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में नजर आए। धमाकेदार एक्शन के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित बोस रॉय जैसे सितारे नजर आए हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क