न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की फिल्म को बकवास भी बता देते हैं आरव, ऐश्वर्या ने अमिताभ के बर्थडे पर शेयर की फोटो

अक्षय कुमार हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कुछ न कुछ ऐसा चलता रहता है, जो चर्चा का विषय बन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 10:55:17

2 News : अक्षय की फिल्म को बकवास भी बता देते हैं आरव, ऐश्वर्या ने अमिताभ के बर्थडे पर शेयर की फोटो

अक्षय कुमार हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कुछ न कुछ ऐसा चलता रहता है, जो चर्चा का विषय बन जाता है। फैंस को भी उनसे जुड़ी हर बात जानने में दिलचस्पी रहती है। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ रिलीज हुई है, जो सत्य घटना पर आधारित है। इस बीच, अक्षय ने बताया कि उनकी फिल्मों को लेकर परिवार वाले खासकर बेटे आरव की कैसी रिएक्शन होती है।

बता दें कि आरव लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते। वे फिल्में देखना भी ज्यादा पसंद नहीं करते। बच्चों को लेकर अक्षय बोले, “बेटी तो बहुत छोटी है। बेटा है, वह जब फिल्म देखता है तो कहता है अच्छा है पापा, मुझे आप पर गर्व है। बस इतना ही कहता है, इससे ज्यादा नहीं। टीनेजर्स के पास बोलने के लिए कम शब्द होते हैं। बेटा कैसी लगी? सॉरी, लेकिन ये बहुत बकवास है पापा। अगर पसंद नहीं आई तो ऐसे कह देता है।”

अक्षय ने इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि आरव को फिल्में देखना पसंद नहीं है। मैं उसे फिल्में दिखाना चाहता हूं, इनके बारे में बताना चाहता हूं। वह बिल्कुल फिल्में देखना पसंद नहीं करता, बस अपने काम में रहता है। वह पढ़ना चाहता है और फैशन डिजाइनर बनना चाहता है। उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव 21 और बेटी नितारा 11 साल की है।

अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या ने ससुर को ऐसे किया बर्थडे विश

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार (11 अक्टूबर) को 81वां जन्मदिन मनाया। पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर अमिताभ और बेटी आराध्या की एक फोटो शेयर की है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “रेड हार्ड भगवान हमेशा आशीर्वाद बनाए रखे।” यह तस्वीर बर्थडे की है।

बता दें कि मंगलवार देर रात अमिताभ को मुंबई में ‘जलसा’ के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए अपने फैंस का हाथ हिलाते देखा गया। ऐश्वर्या, आराध्या और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा घर के मेन गेट पर खड़ी नजर आईं। इस खास पल को दिखाने के लिए ऐश्वर्या ने पति अभिषेक बच्चन को वीडियो कॉल किया, जो शूटिंग के सिलसिले में घर से दूर थे। अमिताभ ने फैंस का आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

उन्होंने लिखा-“यह प्यार और स्नेह इसे चुकाने के किसी भी प्रयास से परे है। धन्य और अनंत कृतज्ञता से भरा हुआ।” उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एपिसोड में भी अमिताभ को कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने विश किया। इससे वे काफी भावुक हो गए और उनके आंसू भी आ गए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार