न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने ट्विंकल को लेकर बताई यह खास बात, इस एक्ट्रेस के साथ डिनर डेट पर दिखे ‘हीरामंडी’ फेम ताहा शाह

एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके लिए फैंस के दिलों में खास जगह है। ऐसे में अक्षय की हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 May 2024 1:26:41

2 News : अक्षय ने ट्विंकल को लेकर बताई यह खास बात, इस एक्ट्रेस के साथ डिनर डेट पर दिखे ‘हीरामंडी’ फेम ताहा शाह

एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड में 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके लिए फैंस के दिलों में खास जगह है। ऐसे में अक्षय की हर गतिविधि पर नजर रहती है। अक्षय की साल में कई फिल्में रिलीज होती हैं, जो उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ा उपहार है। साथ ही अक्षय की निजी जिंदगी भी चर्चाओं में रहती है। अक्षय की शादी दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ हुई है।

कपल सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के साथ मजबूत बोंडिंग की झलक दिखाते रहते हैं। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि ट्विंकल उनके कपड़ों और स्टाइल को जज करती हैं। अक्षय ने एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में कहा कि ट्विंकल मेरे लुक की आलोचना करती हैं, खासतौर पर तब जब हम एक साथ बाहर जाते हैं। ट्विंकल को यह पसंद नहीं है जब वो मेरे साथ आउटिंग या डेट पर जाएं तो मैं ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहनूं।

वो चाहती हैं कि मैं इसकी जगह पर व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहनूं। ट्विंकल को पसंद नहीं कि मैं बहुत ज्यादा महंगे कपड़े पहनूं। मुझे लगता है कि यह सभी पत्नियों का कर्तव्य है कि वे अपने पतियों के कपड़ों की चॉइस को क्रिटिसाइज करती हैं। ये सारी चीजें उन्हें शायद खुशी देती हैं। हां, जब हम एक साथ किसी इवेंट में जाते हैं तो ट्विंकल चाहती हैं कि मैं ट्रैक पैंट्स और टी-शर्ट में न जाऊं। हम दोनों अच्छी तरह तैयार होकर कार्यक्रम में जाएं। मैं इस बात के लिए मैं उसको ब्लेम नहीं कर सकता हूं। ये उसकी सही बात है और मुझे उसका ऐसा करना अच्छा लगता है।

ताहा शाह और प्रतिभा रांट्टा का वीडियो हो रहा वायरल

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें काम करने वाले सभी कलाकार लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोई अपने काम को लेकर तारीफ पा रहा है तो कोई निजी जिंदगी के चलते लाइमलाइट में बना हुआ है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं एक्टर ताहा शाह बदुशा की। सीरीज में उनकी परफोरमेंस देखने के बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘नेशनल क्रश’ का टैग दे दिया है।

अब ताहा को अपनी को-स्टार के साथ डिनर डेट पर देखा गया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ताहा को ‘हीरामंडी’ और ‘लापता लेडीज’ फिल्म में काम करने वालीं एक्ट्रेस प्रतिभा रांट्टा के साथ देखा गया है। प्रतिभा ने पिछले दिनों रिलीज हुई डायरेक्टर किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' से डेब्यू किया था। 'हीरामंडी' में उनका बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला।

वीडियो में ताहा और प्रतिभा डिनर डेट के बाद एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं। ताहा ने टी-शर्ट और जींस पहनी थी और टोपी भी लगाई थी। प्रतिभा गुलाबी टॉप और डेनिम में कहर बरपा रही थीं। दोनों ने कार में बैठने से पहले पैपराजी को पोज दिया और उसके बाद मुस्कुराते हुए वहां से रवाना हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष