न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार को है शिखर धवन के साथ हमदर्दी, ऐसे बढ़ाया हौसला, 1 साल से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं भारतीय क्रिकेटर

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार अक्सर खुशमिजाज अंदाज में नजर आते हैं। अक्षय कहीं भी हो हंसी-मजाक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 11:01:30

अक्षय कुमार को है शिखर धवन के साथ हमदर्दी, ऐसे बढ़ाया हौसला, 1 साल से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं भारतीय क्रिकेटर

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार अक्सर खुशमिजाज अंदाज में नजर आते हैं। अक्षय कहीं भी हो हंसी-मजाक का मौका नहीं चूकते। हर कोई उनकी जिंदादिली का कायल है। हालांकि ऐसा नहीं है कि अक्षय की और भावनाएं नहीं हैं। वे और लोगों की जैसे दुखी भी होते हैं और काफी संवेदनशील हैं। वे कई मौकों पर अपना यह पहलू भी दिखा चुके हैं और एक बार फिर से उनका यही रूप देखने को मिला है।

दरअसल वे भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान शिखर धवन की पोस्ट पढ़कर भावुक हो गए। धवन एक साल से अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाए हैं। धवन ने यह पोस्ट जोरावर को बर्थडे की बधाई देते हुए डाली थी। धवन के इस दुख ने अक्षय को झकझोर कर रख दिया। अक्षय ने धवन के साथ हमदर्दी जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया है।

अक्षय ने धवन की दर्दभरी पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, “इस पोस्ट को देखकर बहुत भावुक हो गया हूं। मैं भी एक पिता हूं। मुझे पता है कि अपने बच्चे से न मिल पाने, उससे बात न कर पाने से दर्दनाक और कुछ नहीं हो सकता। हौसला रखो शिखर, लाखों लोग आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्द अपने बेटे से मिल पाएं। भगवान भला करे।” बता दें कि अक्षय के एक बेटा आरव और बेटी नितारा है और उनकी दोनों से बहुत अच्छी बोंडिंग है। अक्षय की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में दिल्ली की एक अदालत ने धवन और उनकी पत्नी आयशा के तलाक को मंजूरी दी थी। कोर्ट ने धवन को बेटे की कस्टडी तो नहीं दी लेकिन, उन्हें उससे भारत और ऑस्ट्रेलिया में मिलने की अनुमति जरूर दी थी। हालांकि कोर्ट के आदेश के बावजूद आयशा बाप-बेटे को एक-दूसरे से अलग रख रही हैं।

शिखर धवन ने बेटे जोरावर को बर्थडे विश करते हुए बताया था अपना दर्द

धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “तुमसे एक साल से नहीं मिला हूं। 3 महीने से ज्यादा हो गए हैं…मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है। इसलिए तुम्हारी पुरानी तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं ताकि मैं तुम्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकूं। मेरे बच्चे, जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुमसे मिल नहीं सकता लेकिन, दुनिया में टेलीपैथी नाम की भी चीज होती है। मैं तुमसे दिल से जुड़ा हुआ हूं। मुझे तुम पर गर्व है।

मुझे पता है कि तुम अच्छा कर रहे हो और अच्छे से बड़े हो रहे हो। पापा तुम्हें बहुत याद करते हैं। तुमसे बहुत प्यार करते हैं। शैतान बनो, लेकिन किसी को हानि मत पहुंचाना। लोगों की मदद करो, दयालु बनो, धैर्य रखना सीखो और मजबूत बनो। तुम्हें देख नहीं पाता, तुमसे बात नहीं कर पता, लेकिन तुम्हें रोज एक मैसेज जरूर भेजता हूं। बहुत सारा प्यार। - पापा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम