न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने संजय के साथ ऐसे मनाया ‘वेलकम’ के 16 साल का जश्न, अंकिता-विक्की के रिश्ते पर तलवार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं। अक्षय की फैन फॉलोइंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 1:59:24

2 News : अक्षय ने संजय के साथ ऐसे मनाया ‘वेलकम’ के 16 साल का जश्न, अंकिता-विक्की के रिश्ते पर तलवार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं। अक्षय की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। अक्षय सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। इस बीच अक्षय ने उनकी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ के 16 साल पूरे होने पर अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग की एक झलक साझा की है।

उन्होंने आज गुरुवार (21 दिसंबर) को इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर। यह एक स्लो मोशन वीडियो है जिसमें अक्षय ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर खाकी कपड़े पहने घोड़े की सवारी कर रहे हैं। साथ ही संजय दत्त भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोपी पहने हुए दिखे। अक्षय ने कैप्शन में लिखा-“कितना प्यारा संयोग है कि हम आज #वेलकम के 16 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जबकि मैं फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग #वेलकमटूदजंगल की शूटिंग कर रहा हूं। और इसमें संजू बाबा का स्वागत करना अद्भुत है। आप क्या सोचते हैं? @दत्तसंजय #वेलकम3।”

जवाब में संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा, “#WelcomeToTheJungle के लिए उत्साहित! गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद अक्षय। सभी के साथ इस फिल्म को धमाल मचाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता!” बता दें कि मल्टीस्टार यह फिल्म अगले साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अंकिता ने बिग बॉस 17 के दौरान विक्की से कही तलाक की बात

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला विवादित शो बिग बॉस का कोई भी सीजन ऐसा नहीं जाता जब उसमें प्यार-मोहोब्बत और लड़ाई-झगड़ा का ड्रामा नहीं हो। वर्तमान में जारी शो का 17वां सीजन भी इससे अलग नहीं है। घर के अंदर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो सबका ध्यान खींच लेता है। इस बार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों के बीच कई दफा अनबन हो चुकी है।

अब इसके लेटेस्ट एपिसोड में दोनों में एक बार फिर बहुत बड़ी बहस देखने को मिली। दरअसल इस झगड़े की शुरुआत विक्की और कंटेस्टेंट आयशा खान की उन बातों से हुई, जहां वे दोनों शादी के बारे में मजाक कर रहे थे। जब आयशा ने विक्की से शादीशुदा जिंदगी के बारे में सवाल पूछे, तब उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शादीशुदा मर्द कभी भी यह नहीं बता सकते कि उन्हें कितना कष्ट सहना पड़ता है।

कुछ समय बाद अंकिता ने विक्की से पूछा कि वो आयशा के साथ इस तरह की बातें क्यों कर रहे थे? अगर तुम्हें इतना ही कष्ट है, तो तुम मेरे साथ क्यों हो। चलो तलाक ले लो, मैं तुम्हारे साथ घर वापस नहीं जाना चाहती। हालांकि ये बातें करते हुए अंकिता जरा भी सीरियस नहीं नजर नहीं आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका