न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार ने फोटो के साथ खोला फिटनेस का राज, ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज

यह बात हर कोई मानता है कि बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार में एक खास आकर्षण है, जिसकी वजह से हर कोई उनकी ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Nov 2023 1:43:34

2 News : अक्षय कुमार ने फोटो के साथ खोला फिटनेस का राज, ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग में दिखा जबरदस्त क्रेज

यह बात हर कोई मानता है कि बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार में एक खास आकर्षण है, जिसकी वजह से हर कोई उनकी ओर खिंचा चला जाता है। भले ही उनकी फिल्में चले या नहीं चले लेकिन अक्षय को लेकर फैंस में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। उनका करिश्मा कुछ ऐसा ही है। अक्षय 30 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीत ही रहे हैं, साथ ही उनकी पर्सनलिटी भी कमाल की है। हर कोई उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी का कायल है।

अक्षय 56 साल के हो चुके हैं, लेकिन अपनी फिटनेस से बड़ों को मात देते दिखते हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अक्षय फिटनेस और हेल्थ की कभी अनदेखी नहीं करते। आज रविवार (26 नवंबर) को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिटनेस रूटीन की एक झलक दिखाते हुए बताया कि वे मुद्गल के साथ उसी तरह अभ्यास करते हैं, जैसे उनके पिता किया करते थे। अक्षय ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर फोटो पोस्ट की। इसमें अक्षय लकड़ी के मुद्गल के साथ गर्व से खड़े हैं।

अक्षय ने कैप्शन लिखा, “मेरे पिता इसके साथ अभ्यास करते थे और उन्हें देखकर मुझे मुद्गल से प्यार हो गया। अब कई वर्षों से मैं इस 6.5 किलोग्राम के पारंपरिक भारतीय लकड़ी के क्लब के साथ हर रोज फिटनेस की ओर बढ़ता हूं। हर चीज को मात देता है (लेकिन हर किसी को नहीं...) इसे आजमाएं।'' बता दें अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चाओं में हैं। अक्षय की पिछली फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ थी, जो सफल नहीं रही।

सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों ने फैंस में जबरदस्त रोमांच पैदा कर दिया है। वे रणबीर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो यह कमाल कर रही है। कमाई कर रही हैं।

एडवांस बुकिंग शुरू हुए अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं लेकिन फिल्म ने पहले ही तीनों भाषाओं यानी हिंदी, तमिल और तेलुगु में 3.4 करोड़ रुपए के टिकट बुक कर लिए हैं। तेलुगु भाषी दर्शकों पर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और एक्ट्रेस रश्मिका की छाप को देखते हुए तेलुगु वर्जन की एडवांस बुकिंग तमिल वर्जन से मीलों आगे है। हिंदी में रणबीर का बहुत बड़ा बाजार है।

फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी रविवार सुबह एक्स (ट्विटर) पर फिल्म के अब तक बेचे गए टिकटों की संख्या का खुलासा किया। 52500 में से PVR आईनॉक्स स्क्रीन पर 43000 और सिनेपोलिस स्क्रीन पर 9500 टिकट शामिल हैं। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने एडवांस बुकिंग शुरू की है। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप इससे पहले ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे