न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय ने कहा, लगातार 4-5 फिल्में नहीं चलने पर आने लगे शोक-संदेश टाइप मैसेज, पत्रकार को सुनाई यह कहानी

अभिनेता अक्षय कुमार (56) इस साल की अपनी तीसरी फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 7:10:12

अक्षय ने कहा, लगातार 4-5 फिल्में नहीं चलने पर आने लगे शोक-संदेश टाइप मैसेज, पत्रकार को सुनाई यह कहानी

अभिनेता अक्षय कुमार (56) इस साल की अपनी तीसरी फिल्म ‘खेल खेल में’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अक्षय के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जैसवाल भी अहम भूमिका में हैं। मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म का ट्रेलर आज शुक्रवार (2 अगस्त) को रिलीज हुआ। इस दौरान अक्षय पूरी स्टारकास्ट के साथ इस लॉन्च इवेंट में शामिल हुए।

इस दौरान एक पत्रकार ने अक्षय से सवाल किया कि आपकी फिल्में क्यों नहीं चल रही है, क्या दर्शकों की पसंद चेंज हो गई है? हालांकि आप बहुत दिलचस्प फिल्में कर रहे हैं। इस पर अक्षय ने पत्रकार की बात पूरी करते हुए कहा कि हां लेकिन चल नहीं रही। जैसी कि उम्मीद थी। अक्षय ने आगे कहा कि मैं एक छोटी सी कहानी सुनाता हूं, जो मुझे मेरे पिताजी ने सुनाई थी। एक बार की बात है, एक किसान को एहसास हुआ कि उसकी गाय गायब हो गई है। गांव वाले उसके पास आए और उसे उसके नुकसान के लिए सांत्वना दी लेकिन वह बेपरवाह था और कहा, 'नहीं, ठीक है'।

अगले दिन गाय वापस लौटी, वह भी 3-4 और गायों के साथ। गांव वाले फिर से उससे मिले, इस बार उसे बधाई देने के लिए। किसान ने फिर से जवाब दिया, 'ठीक है'। कुछ दिनों बाद, किसान का बेटा गाय से गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। इस बार गांव वाले ने उससे कहा कि उन्हें उसके बेटे की चोट पर बुरा लगा। किसान ने अपने अंदाज में कहा, 'ठीक है'। अगले दिन, राजा ने सभी युवा लड़कों को युद्ध में लड़ने का आदेश दिया लेकिन उसका बेटा बच गया क्योंकि उसे चोट लगी थी।

अब ग्रामीणों ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली था। और फिर से, किसान बस यही कहता है, 'ठीक है'! अक्षय ने आगे कहा कि मेरा मानना है, जो होता है, अच्छे के लिए होता है। मैं इतना सोच-विचार नहीं करता। मेरी 4 या 5 फिल्में नहीं चलीं तो मुझे 'सॉरी यार', 'तू फिकर मत कर', 'सब ठीक हो जाएगा' जैसे मैसेज मिलते हैं। अबे मरा नहीं हूं मैं! मेरी फ़िल्में फ्लॉप होने पर मुझे श्रद्धांजलि टाइप या शोक-संदेश टाइप के मैसेज आते हैं!”

Akshay Kumar,actor akshay kumar,akshay kumar flop films,khel khel mein movie,khel khel mein trailer,akshay khel khel mein,sarfira,bade miyan chote miyan

‘मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक मुझसे होगा’

अक्षय ने बताया कि किसी पत्रकार ने एक लेख में लिखा, ‘चिंता मत करो, तुम वापस आओगे।’ मैंने उसे फोन किया और पूछा, ‘भाई, तू ये क्यों लिख रहा है कि मैं वापस आऊंगा? मैं कहां गया हूं?’ मैं यहां हूं और काम करना जारी रखूंगा, चाहे लोग कुछ भी कहें। मैं सुबह उठूंगा, व्यायाम करूंगा, काम पर जाऊंगा और शाम को घर लौटूंगा। मैं जो भी कमाता हूं, अपने दम पर कमाता हूं। मैंने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक मुझसे होगा।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल में अक्षय और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप रही। दूसरी फिल्म ‘सरफिरा’ अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन इसका भी हाल बेहाल है। साल 2021 में ‘सूर्यवंशी’ के सुपरहिट होने के बाद अक्षय की पिछले साल आई ‘ओएमजी 2’ को छोड़कर एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली है। उनकी बैक-टू-बैक ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षाबंधन’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्में फ्लॉप या फिर डिजास्टर साबित हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री