न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ की ईद पर रही यह कमाई

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस कभी निराश नहीं होते क्योंकि अक्षय की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 2:08:33

2 News : अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘मुंज्या’ की ईद पर रही यह कमाई

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अक्षय कुमार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस कभी निराश नहीं होते क्योंकि अक्षय की एक के बाद एक फिल्म रिलीज होती रहती है। अब अक्षय की एक और फिल्म ‘सरफिरा’ ने हलचल मचाई हुई है। आज मंगलवार (18 जून) को ‘सरफिरा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। अक्षय ने ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सपने वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने ही नहीं देते। एक ऐसे ही सपने की कहानी है सरफिरा, ट्रेलर आ गया है।

सरफिरा 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका मदान और परेश रावल अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाले वीर म्हात्रे (अक्षय) की है, जो पूरी तरह से कर्जे में डूबा हुआ है। उसके दिमाग में एक बड़ा बिजनेस आइडिया है। वह भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी के मालिक परेश (परेश रावल) से मिलकर अपना बिजनेस आइडिया शेयर करने के लिए हाथ-पैर मारता है।

वह चाहता है कि वह एक एयरलाइन कंपनी बनाए, जो सस्ती हो और आम जनता भी उस पर सफर कर सके। वीर जहां भी आइडिया बताता है लोग उसका मजाक बनाते हैं। वह ऐसी कंपनी शुरू करने का प्रण लेता है, जहां एक रुपए में फ्लाइट का सफर तय किया जास के। ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया। बता दें कि इसकी डायरेक्टर सुधा कोंगरा प्रसाद है।

सूर्या और ज्योतिका निर्मित यह फिल्म साल 2020 में आई साउथ मूवी ‘सोरारई पोटरू’ का हिंदी रीमेक है जिसमें सूर्या लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। उल्लेखनीय है कि अक्षय की इस साल ईद (11 अप्रैल) को रिलीज हुई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था।

कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ को फैंस कर रहे हैं पसंद

कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म देश के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। कार्तिक की मेहनत बड़े पर्दे पर साफ झलकती है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'चंदू चैंपियन' ने रिलीज के चौथे दिन यानी छुट्टी के दिन ईद पर सोमवार (17 जून) को 4.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.25 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म ने 4.75 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। शनिवार को यह फिल्म 7 करोड़ और रविवार को 9.75 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही। 'चंदू चैंपियन' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है और साजिद नाडियाडवाला निर्माता हैं। राजपाल यादव, विजय राज और भुवन अरोड़ा भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। दूसरी ओर, हॉरर-कॉमेडी ड्रामा मुंज्या ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया हुआ है। फिल्म की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

इसने सोमवार को 4.35 करोड़ रुपए कमाए। इसकी 11 दिनों में भारत में कुल कमाई 58.15 करोड़ रुपए हो गई है। 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन वाली 'मुंज्या' में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह, सत्यराज, सुहास जोशी और कई अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है। ये फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका