न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना भी जारी, रितेश देशमुख की ‘पिल’ का ट्रेलर आया सामने

एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चाओ में हैं। इसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था, जिसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 7:44:57

2 News : अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ का दूसरा गाना भी जारी, रितेश देशमुख की ‘पिल’ का ट्रेलर आया सामने

एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चाओ में हैं। इसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिर हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'मार उड़ी' रिलीज किया गया। इसमें आम आदमी की जिद की झलक देखने को मिली। अब दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। 'खुदाया' एक सूफी सॉन्ग है और इसमें अक्षय दर्द में डूबे दिख रहे हैं।

गाने में अक्षय के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी हैं। दोनों के बीच कई इमोशनल सीन है। गाने को सिंगर सागर भाटिया, नीति मोहन और सुहित अभ्यंकर ने अपने सुरों से सजाया है। गाने के बोल गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। मनोज ने ही पहला गाना लिखा था। दोनों गानों की फील बेहद अलग है। ‘मार उड़ी’ जहां जोश भर देता है, वहीं ‘खुदाया’ प्यार की भावनाओं से भरा है। इस गाने को भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि ‘सरफिरा’ साउथ इंडियन मूवी 'सोरारई पोटरु' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

‘सोराराई पोटरु’ में सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया था। ‘सरफिरा’ में अक्षय के साथ परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये है कि इसकी टक्कर सुपरस्टार कमल हासन की 'इंडियन 2' से होगी। अक्षय की पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फ्लॉप हो गई थी और अब उन्हें ‘सरफिरा’ से काफी उम्मीदें हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,sarfira movie,akshya sarfira,radhika madan,paresh rawal,riteish deshmukh,actor riteish deshmukh,pill web series

फर्जी दवाओं के कारोबार पर आधारित है वेब सीरीज ‘पिल’, 12 जुलाई से होगी स्ट्रीम

एक्टर रितेश देशमुख भी अन्य कई फिल्म स्टार्स की तरह अब जल्द ही ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पहली वेबसीरीज 'पिल' फर्जी दवाओं के कारोबार पर आधारित है। मेकर्स ने आज गुरुवार (27 जून) को सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया। इसकी अवधि करीब एक मिनट है। शुरुआत प्रकाश चौहान (रितेश) से होती है, जो फार्मा इंडस्ट्री की एक कंपनी का डिप्टी मेडिसिन कंट्रोलर है।

इसमें एक व्यक्ति तक दवा पहुंचने की प्रक्रिया को दिखाया गया है, जिसमें ताकतवर उद्योगपति, भ्रष्ट डॉक्टर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, राजनेता, पत्रकार और मुखबिर शामिल हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे बाजार में घूम रही एक दवा के खाने से नकारात्मक नतीजे सामने आते हैं। प्रकाश सच्चाई को उजागर करने के लिए लड़ाई लड़ता है, इस दौरान उसका सामना कंपनी के चालाक CEO (पवन मल्होत्रा) से होता है। रितेश ने ‘पिल’ के बारे में कहा कि डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखना रोमांचक है।

जब आपको 'पिल' जैसी कहानी सौंपी जाती है, तो उसके लिए सही दिशा में कड़ी मेहनत करना बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। इसके प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और डायरेक्टर राजकुमार हैं। 'पिल' का प्रीमियर JioCinema पर 12 जुलाई से होगा। रितेश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे फिल्म 'ककुड़ा' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे। 'ककुड़ा' भी 12 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होगी। इसके डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क