न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की मूवी ‘खेल खेल में’ का पहला गाना रिलीज, इन्होंने BB OTT 3 को बताया सबसे खराब सीजन

एक्टर अक्षय कुमार के फैंस हमेशा बिजी रहते हैं। अक्षय उनके लिए लगातार फिल्मों की सौगात पेश करते रहते हैं। यानी उन्हें अपने पसंदीदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 8:39:33

2 News : अक्षय की मूवी ‘खेल खेल में’ का पहला गाना रिलीज, इन्होंने BB OTT 3 को बताया सबसे खराब सीजन

एक्टर अक्षय कुमार के फैंस हमेशा बिजी रहते हैं। अक्षय उनके लिए लगातार फिल्मों की सौगात पेश करते रहते हैं। यानी उन्हें अपने पसंदीदा हीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। अभी अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ थिएटर्स में लगी हुई है और उनकी अगली फिल्म ‘खेल खेल में’ भी कतार में है। ‘खेल खेल में’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। आज गुरुवार (25 जुलाई) को निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'हौली हौली' रिलीज कर दिया है।

इसे तीन मशहूर सिंगर गुरु रंधावा, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने मिलकर गाया है। गाने के बोल गुरु ने लिखे हैं और उन्होंने ही इसे कंपोज किया है। गाना एक पार्टी सॉन्ग है, जो शायद किसी समारोह के दौरान फिल्माया गया है। इस अवसर पर सभी प्रमुख कलाकार एथनिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा। दर्शकों द्वारा इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इससे पहले अक्षय ने गाने के रिलीज की अनाउंसमेंट करने के लिए एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था जिसमें वो सॉन्ग प्ले होने के बाद अचानक से बीच में नागिन डांस करने लगते हैं। अक्षय ने लिखा, “मेहनत, मुस्कुराहट… और सारी यूनिट की मोहब्बत। ये सब इकट्ठा कर के आपको सौंप रहा हूं। जल्द आ रहा हूं। ट्रेलर से पहले गाना, बजाओ। शाम 5 बजे ‘हौली हौली’ गाना आ रहा है।” फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं।

इसमें तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और पैन इंडिया मूवी ‘थंगलान’ से होगी।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,khel khel mein,sarfira,akshay khel khel mein,khel khel mein first song,anjali arora,kachcha badam girl,bb ott 3,bigg boss ott 3

अंजलि अरोड़ा को भी मिला था ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ऑफर

‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से फेमस अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंजलि आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच अंजलि ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। उन्होंने लिखा, “बोलते हैं ना जो भी होता है वो अच्छे के लिए ही होता है…आपका बहुत-बहुत शुक्रिया मुझे बचाने के लिए। मेरा फैसला बिल्कुल सही था। यह बिग बॉस के इतिहास का अब तक का सबसे खराब सीजन है।”

अंजलि ने शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। यह पोस्ट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। अंजलि का नाम ‘बिग बॉस सीजन 17’ से भी जुड़ा था। दरअसल शो में मुनव्वर फारूकी शामिल थे। ऐसे में उनकी दोनों एक्स नजीला सिताशी और अंजलि को शो ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने हामी नहीं भरी। दोनों ने ये खबर खुद बाद में कन्फर्म की थी। उल्लेखनीय है कि इस बार सलमान खान के बजाय अनिल कपूर शो को होस्ट कर रहे हैं।

शो की शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट दीपक चौरसिया, सना मकबूल, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी, पौलोमी दास, पायल मलिक, नीरज गोयत, साई केतन राव, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया और रैपर नेजी थे। बाद में अदनान शेख ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री