न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने Photo शेयर कर इस बात पर जताई खुशी, नवाजुद्दीन ने बताई खान तिकड़ी की ये खूबियां

अक्षय कुमार 56 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई भी ऐसा नहीं सोच सकता। अक्षय में कमाल की फूर्ति है। वे हर समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 8:29:01

2 News : अक्षय ने Photo शेयर कर इस बात पर जताई खुशी, नवाजुद्दीन ने बताई खान तिकड़ी की ये खूबियां

अक्षय कुमार 56 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देख कोई भी ऐसा नहीं सोच सकता। अक्षय में कमाल की फूर्ति है। वे हर समय एक्टिव नजर आते हैं। अक्षय आज भी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं। अक्षय ने मार्शल आर्ट सीखा हुआ है। उन्होंने ताइक्वांडो और मय थाई में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। इसके अलावा अक्षय के पास कराटे में छठी डिग्री ब्लैक बेल्ट भी है। ऐसे में अक्षय ने मुंबई में अपनी मार्शल आर्ट और कूडो एकेडमी भी खोली है।

इस बीच अक्षय ने आज बुधवार (26 जून) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। अक्षय सालों से ट्रेनिंग एकेडमी चला रहे हैं, जिसका अब तक कई लोग हिस्सा बन चुके हैं। इसी के चलते अब अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी एकेडमी के स्टूडेंट्स को स्पोर्ट्स कोटे से जॉब मिली है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “'मैं आज बहुत खुश हूं, मेरी 'मार्शल आर्ट्स एकेडमी' लंबे समय से ट्रेनिंग दे रही है।

उसे खेल कोटा के तहत नियुक्ति के लिए मान्यता दी गई है। देखिए मेरे स्टूडेंट्स के चेहरों की मुस्कान, जिन्हें मुंबई के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नियुक्ति पत्र मिला है। इस उपलब्धि ने मुझे बहुत भावुक कर दिया और मैं बहुत प्राउड फील कर रहा हूं।” अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म ‘सरफिरा’ रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज सामने आया था। इसके अलावा अक्षय के पास ‘सिंघम अगेन’, ‘हाउसफुल 5’, ‘खेल खेल में’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है।

सलमान, आमिर और शाहरुख की फिल्मों में काम कर चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों फिल्म 'राउतू का राज' को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म 28 जून को ZEE5 पर रिलीज होगी। इस बीच नवाज ने एक इंटरव्यू में खान तिकड़ी सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम करने के बारे में बात की। नवाज ने सलमान के साथ ‘किक’ और ‘बजरंगी भाईजान’, शाहरुख़ के साथ ‘रईस’ और आमिर के साथ ‘सरफरोश’ व ‘तलाश’ में काम किया है।

नवाज से पूछा गया कि तीनों खानों में से सबसे बेहतरीन एक्टर कौन है, तो उन्होंने सिर्फ एक नाम लेने से इनकार कर दिया और कहा कि हर एक का अपना अलग हुनर है। हालांकि उन्होंने सलमान को असल जिंदगी में तीनों खानों में से 'सबसे मनोरंजक' और बेहतरीन इंसान बताया। नवाज ने शाहरुख के लिए कहा कि वे बहुत जुनूनी हैं। वे हमेशा तब तक काम करते रहना चाहते हैं जब तक कि वह परफेक्ट न हो जाए। वे बहुत मेहनती एक्टर हैं। वे सबसे विनम्र भी हैं।

उनसे विनम्रता सीखनी चाहिए। नवाज ने आमिर के बारे में कहा कि वह एक परफेक्शनिस्ट हैं। जिस तरह का सिनेमा उन्होंने हमें दिया है, वह बेमिसाल है। वे एक असाधारण व्यक्ति हैं, वे बाकियों से बहुत आगे हैं। जहां तक फिल्म निर्माण का सवाल है, उनका स्वाद विस्तृत और विविधतापूर्ण है। नवाज ने कहा कि मेरी तुलना तीनों खानों से नहीं की जा सकती। उनसे ईर्ष्या का कोई सवाल ही नहीं है। अगर उनकी फिल्में चलती हैं, तो इससे इंडस्ट्री में और पैसा आएगा और मेरे जैसे लोग अपनी छोटी फिल्में बना पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका