न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ में ऐसे हुई अक्षय की एंट्री, परिणीति के साथ ‘मिशन रानीगंज’ का प्रमोशन करते दिखे ‘खिलाड़ी’

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ का खिताब रखने वाले एक्टर अक्षय कुमार से जुड़ी खबरें हमेशा सोशल मीडिया पर दौड़ती रहती हैं। अक्षय की पर्सनलिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 1:26:30

‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ में ऐसे हुई अक्षय की एंट्री, परिणीति के साथ ‘मिशन रानीगंज’ का प्रमोशन करते दिखे ‘खिलाड़ी’

बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ का खिताब रखने वाले एक्टर अक्षय कुमार से जुड़ी खबरें हमेशा सोशल मीडिया पर दौड़ती रहती हैं। अक्षय की पर्सनलिटी ही कुछ ऐसी है कि लोग उनसे खुद को कनेक्ट करते हैं। अक्षय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज होती रहती हैं। कह सकते हैं कि अक्षय के फैन खुद को सबसे ज्यादा किस्मत वाला मान सकते हैं, जो लगातार उनका दीदार करते रहते हैं।

अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेलकम 3’ में नजर आएंगे। जल्द ही इनकी शूटिंग शुरू होने वाली है और अक्षय हमेशा की जैसे इनके लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो ‘हेरा फेरी 3’ में अभिनेता कार्तिक आर्यन, अक्षय को रिप्लेस करने वाले थे। ये बात जब अक्षय को पता चली तो उन्हें बहुत दुख हुआ।

इसके बाद अक्षय ने ‘हेरा फेरी 3’ के साथ ही ‘वेलकम 3’ को प्रोड्यूस कर रहे निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से मतभेद सुधारने का फैसला लिया। तब अक्षय को इन फिल्मों में कास्ट किया गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि अक्षय ने ये रोल पाने के लिए अपनी फीस भी घटा दी।

Akshay Kumar,hera pheri 3,welcome 3,parineeti chopra,mission raniganj,sajid nadiadwala,kartik aaryan,kesri

6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय-परिणीति की ‘मिशन रानीगंज’

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इसी महीने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच वह अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को प्रमोट करती दिखाई दीं। इनका वीडियो सामने आया है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

‘मिशन रानीगंज’ सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय-परिणीति लीड रोल में हैं। डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस पहुंचे थे। वे काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। परी ने ब्लैक काफ्तान कुर्ता कैरी किया था। काफ्तान पर गोल्डन जरी वर्क था और इसे उन्होंने व्हाइट पैंट के साथ पेयर किया था।

उन्होंने पोनी टेल और न्यूड मेकअप के साथ लुक पूरा किया था। दूसरी ओर, हाल ही 56वां जन्मदिन मनाने वाले अक्षय ने भी पूरा ब्लैक लुक कैरी किया था। अक्षय ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे। उन्होंने ब्लैक चश्मा लगा रखा था। वे काफी हैंडसम लग रहे थे। अक्षय-परिणीति इससे पहले ‘केसरी’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार