न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक आउट, BB-17 से बाहर आकर इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं मनस्वी

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। रोहित अपने फैंस के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 1:14:55

2 News : ‘सिंघम अगेन’ फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक आउट, BB-17 से बाहर आकर इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं मनस्वी

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। रोहित अपने फैंस के लिए फिल्म से जुड़ी अपडेट लगातार शेयर करते रहते हैं। ताजा जानकारी ये है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ के लुक के बाद अब अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है। अक्षय का यह फर्स्ट लुक रोहित की ही सुपरिहट मूवी ‘सूर्यवंशी’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 साल पूरे होने पर शेयर किया गया है।

आज रविवार (5 नवंबर) को अक्षय ने ‘सिंघम अगेन’ से अपने पहले लुक से लोगों को रूबरू करा दिया। लुक एक्शन से भरपूर है। अक्षय बंदूक से लैस होकर हवा में एक हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए दिख रहे हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “आइला रे आइला, सूर्यवंशी आइला” एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की एंट्री, क्या आप तैयार हैं”

इस पर ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय की हीरोइन रहीं कैटरीना कैफ ने भी रिएक्शन दी है। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय, अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका, रणवीर सिंह और टाइगर अहम रोल में नजर आएंगे। जहां टाइगर और दीपिका पहली बार रोहित की फेमस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं वहीं अक्षय, रणवीर, अजय, करीना पहले भी नजर आ चुके हैं।

मनस्वी ममगई ने बिग बॉस के घर में सिर्फ एक हफ्ता बिताया

‘बिग बॉस 17’ से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एक्ट्रेस मनस्वी ममगई एलिमिनेट हो गई हैं। मनस्वी ‘वीकेंड का वार’ में केवल एक हफ्ते के भीतर ही घर से बेघर हो गईं। शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि वोटों की कमी की वजह से मनस्वी को बाहर जाना पड़ेगा। घर से बाहर निकलने के बाद मनस्वी ने कंटेस्टेंट्स पर जमकर गुस्सा निकाला। मनस्वी ने एक इंटरव्यू के दौरान घरवालों की जमकर क्लास लगाई।

मनस्वी ने कहा कि शो में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल दोनों बिल्कुल बेवकूफ लग रहे हैं। वे दोनों बहुत कंफ्यूज हैं। ईशा पहले कहती हैं नहीं है, फिर कहती हैं, है। फिर आप अभिषेक के क्लोज आने की कोशिश करते हो। फिर समर्थ, ईशा पर गुस्सा हो जाते हैं। बाद में अभिषेक और समर्थ का झगड़ा हो जाता है। यह सब बहुत बेवकूफाना लग रहा है। मनस्वी ने दो पति-पत्नियों की जोड़ी अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट पर भी खूब निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कल ही पता चला है कि यह लोग पहले से ही प्लानिंग करके आए हैं। तो हो सकता है कि यह सब कुछ फेक हो। शो में हो रहे कपल्स के बीच ये झगड़े भी फेक लग रहे हैं। मनस्वी ने मन्नारा चोपड़ा और अनुराग संग अपने रिश्ते पर भी बात की। मनस्वी ने कहा कि अनुराग ने उन्हें धोखा दिया, जबकि मन्नारा ओवरएक्टिंग की दुकान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार