न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय भी हुए डीपफेक के शिकार, करते दिखे गेम एप्लीकेशन का प्रचार, इनके खिलाफ दर्ज कराई साइबर शिकायत

पिछले कुछ समय से कई फिल्मी सितारे डीपफेक वीडियो का शिकार बन चुके हैं। सबसे पहले साउथ इंडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 12:13:13

अक्षय भी हुए डीपफेक के शिकार, करते दिखे गेम एप्लीकेशन का प्रचार, इनके खिलाफ दर्ज कराई साइबर शिकायत

पिछले कुछ समय से कई फिल्मी सितारे डीपफेक वीडियो का शिकार बन चुके हैं। सबसे पहले साउथ इंडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इसकी शिकार बनी थीं। इसके बाद तो कैटरीना कैफ, काजोल, नोरा फतेही सहित कई एक्ट्रेस और एक्टर के नाम इस लिस्ट में जुड़ गए। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की इस टेक्नीक का शिकार एक्टर अक्षय कुमार भी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय को एक गेम एप्लिकेशन का प्रचार करते हुए दिखाया गया है।

सच्चाई ये है कि अक्षय कभी भी ऐसी किसी एक्टिविटी के प्रचार में शामिल नहीं हुए। वीडियो के सोर्स की जांच की जा रही है और झूठे विज्ञापन के लिए अक्षय की पहचान का दुरुपयोग करने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस फर्जी वीडियो को बनाने और प्रचारित करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज की गई है। वीडियो में अक्षय कह हैं कि क्या आपको भी खेलना पसंद है? मैं आपको सलाह देता हूं कि आप इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और एविएटर गेम आजमाएं।

यह दुनियाभर में लोकप्रिय स्लॉट है, जिसे हर कोई यहां खेलता है। हम कैसीनो के खिलाफ नहीं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं। अक्षय के करीबी सूत्रों ने कहा कि वे अपनी पहचान का दुरुपयोग होने से बेहद परेशान हैं और उन्होंने अपनी टीम को उपलब्ध सभी कानूनी उपायों का उपयोग करके इस मामले से निपटने का निर्देश दिया है। हाल ही एक्टर सोनू सूद और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी कुछ ऐसे ही डीपफेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं।

अक्षय ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ गाने का टीजर किया शेयर, इस दिन होगा रिलीज

अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहले अक्षय का एक गाना 'शंभू' रिलीज होने जा रहा है। अक्षय ने आज शनिवार (3 फरवरी) को अपने नए गाने ‘शंभू’ की झलक दिखलाई है। खास बात यह है कि पिछले साल आई फिल्म ‘ओएमजी 2’ में महादेव का रोल करने वाले अक्षय एक बार फिर भगवान शंकर की तरह जटा बिखेरते दिखेंगे।

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का टीजर शेयर किया है। वे शंकर भगवान की तरह तांडव कर रहे हैं। अक्षय ने लिखा, “जय महाकाल, 5 फरवरी को गाना रिलीज हो रहा है।” गाने को अक्षय ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंत्रोस संग गाया है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं। कंपोजर विक्रम मोंत्रोस हैं बोले अभिवन शेखर ने लिखे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम