न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार ने माना, ट्विंकल खन्ना के साथ शादी से पहले हुआ 2-3 बार ब्रेकअप, तब समस्या से ऐसे करते थे डील

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 10:49:45

अक्षय कुमार ने माना, ट्विंकल खन्ना के साथ शादी से पहले हुआ 2-3 बार ब्रेकअप, तब समस्या से ऐसे करते थे डील

एक्टर अक्षय कुमार (56) इन दिनों अपकमिंग फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच अक्षय ने एक्टर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' में बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया। अक्षय ने बताया कि शादी से पहले हुए ब्रेकअप को वे कैसे हैंडल करते थे।

अक्षय ने कहा कि कि मेरा 2-3 बार ब्रेकअप हुआ। मेरा जब भी ब्रेकअप होता था तो मैं खूब एक्सरसाइज करने लगता था। खाना भी दबा के खाता था क्योंकि बहुत गुस्सा और उदासी हुआ करती थी। मैं ब्रेकअप को चैनलाइज करने की ज्यादा प्रेक्टिस करता था। मुझे लगता है कि एक मार्शल आर्टिस्ट इसी तरह से ब्रेकअप को डील करते होंगे।

उल्लेखनीय है कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (50) के साथ शादी से पहले अक्षय का कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा, जिनमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा शामिल हैं। अक्षय और रवीना ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। यहां तक कि उनकी सगाई भी हो गई थी, जो बाद टूट गई। अक्षय ने बाद में ट्विंकल को डेट किया और वे साल 2001 में विवाह बंधन में बंध गए। अक्षय व ट्विंकल के बेटा आरव और बेटी नितारा हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,twinkle khanna,akshay twinkle marriage,raveena tandon,Shilpa Shetty,puja batra,mohra movie

रवीना ने अक्षय के साथ संबंधों को लेकर कही थी यह बात

इससे पहले रवीना (49) ने साल 2023 के एक इंटरव्यू में अपनी टूटी हुई सगाई पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप के बावजूद जब मैं और अक्षय सामाजिक रूप से मिलते हैं, तो अभी भी सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं। उन्होंने एएनआई के साथ बातचीत में कहा था कि ‘मोहरा’ फिल्म के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे और अब भी जब हम सामाजिक रूप से एक-दूसरे से टकराते हैं, तो हम सभी मिलते हैं, हम सभी बात करते हैं।

हर कोई मूव ऑन करता है। कॉलेजों में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदल रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई है, वह अभी भी सबके दिमाग में अटकी हुई है, मुझे नहीं पता कि क्यों। हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे मूव ऑन करते हैं, तो इसमें कौनसी बड़ी बात है। रवीना ने साल 2004 में प्रोड्यूसर बिजनेसमैन अनिल थडानी संग शादी कर ली थी। उनकी बेटी राशा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका