न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने दिखाई दरियादिली, Video Viral, ‘खिलाड़ी’ ने रितेश और फरदीन के साथ बनाई मजेदार रील

30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अक्षय कुमार (56) हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 12:43:35

2 News : अक्षय ने दिखाई दरियादिली, Video Viral, ‘खिलाड़ी’ ने रितेश और फरदीन के साथ बनाई मजेदार रील

30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अक्षय कुमार (56) हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे जरूरतमंद लोगों को भोजन कराते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अक्षय ब्लू टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। अक्षय मास्क पहने अपने गेट के बाहर आकर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाते हैं। वीडियो को अक्षय के फैन क्लब ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। बताया जा रहा कि यह वीडियो अक्षय के घर के बाहर का है।

वे बहन के साथ मिलकर थाली में भोजन लगाकर गेट के बाहर से गुजर रहे जरूरतमंद लोगों को दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने मास्क लगा रखा था। क्लिप में एक्टर एक महिला को खाने की प्लेट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर महिला दूसरों को आने और लंगर में शामिल होने के लिए कहती दिख रही है। यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “अक्षय कुमार आज मुंबई में जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हुए देखे गए।”

नेटिजंस अक्षय की दरियादिली की खूब तारीफें कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने फेमस सिंगर की मदद कर फैंस का दिल जीत लिया था। फेमस पंजाबी लोक गायक और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता दिवंगत गुरमीत बावा की बेटी पंजाबी सिंगर ग्लोरी बावा आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। वह सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगती नजर आईं। तब अक्षय ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए ग्लोरी बावा को 25 लाख रुपए भेंट किए थे।

अक्षय ने फरदीन और रितेश के साथ मिलकर किया ‘खेल खेल में’ का प्रमोशन

अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल आई उनकी दोनों फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ पिट चुकी हैं। अब 15 अगस्त को उनकी फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने जा रही है। अक्षय को इससे काफी उम्मीदें हैं। अक्षय इसके प्रमोशन में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी वे इसका प्रचार करने में कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने एक बेहद मजेदार वीडियो साझा किया है। अक्षय ने फिल्म 'हे बेबी' के अपने को-स्टार्स रितेश देशमुख और फरदीन खान के साथ मिलकर एक मजेदार रील बनाई है।

वीडियो 'खेल खेल में' के 'हौली हौली' गाने पर बनाया है। वीडियो काफी मजेदार है और इसे देख हंसी के फव्वारे छूट पड़ेंगे। अक्षय ने पुराने पलों को याद किया है। वीडियो के साथ लिखा है, “जब 'हे बेबी' की मुलाकात 'हौली हौली' से हुई। 'खेल खेल में' हमने यह ब्लास्ट कर दिया।” इसके साथ अक्षय ने फैंस से भी कहा है कि वे भी ऐसी मजेदार रील्स इस गाने पर बनाएं।

अक्षय ने लिखा, “अब आप लोग अपने दोस्तों के साथ 'हौली हौली' गाने पर मजेदार रील्स बनाओ और हमारे साथ शेयर करो। जो सबसे अच्छी होगी, उसे हम शेयर करेंगे।” 'खेल खेल में' का बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' से क्लैश होगा। इसके अलावा 'थंगालन' और 'डबल इस्मार्ट' भी स्वतंत्रता दिवस पर ही रिलीज हो रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क