न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय-ट्विंकल ने बेटे आरव को इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई, बेबी बंप के साथ दिखीं रुबीना, दी खुशखबरी

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव शुक्रवार (15 सितंबर) को 21 साल का हो गया। अक्षय और ट्विंकल ने आरव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 12:07:13

अक्षय-ट्विंकल ने बेटे आरव को इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई, बेबी बंप के साथ दिखीं रुबीना, दी खुशखबरी

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव शुक्रवार (15 सितंबर) को 21 साल का हो गया। अक्षय और ट्विंकल ने आरव को सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई दी है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर आरव की एक तस्वीर शेयर की है। आरव ब्लैक शर्ट पहने हुए एक क्यूट सी स्माइल देते हुए दिख रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में अक्षय ने लिखा-“हाय मेरे अंग्रेज पुत्तर, आज तुम 21 के हो गए हो, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा वही छोटे से आरव रहोगे, जो मेरी गोद में कूद जाएगा। अपने दिन को एंजॉय करो। अब तुम लीगल तौर पर वो सब कुछ कर सकते हो, जो तुम पहले से ही कर रहे हो। लव यू आरव। हमेशा आप पर प्राउड है।” ट्विंकल ने आरव की इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की हैं।

पहली फोटो आरव के बचपन की है और दूसरी में आरव, ट्विंकल के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा-“टेक्निकल तरीके से अब तुम 21 साल के हो गए हो। इसी के साथ अब वक्त आ गया है कि घर के असली मालिक को घर की चीजें सौंप दी जाए। जन्मदिन मुबारक हो।” आपको बता दें कि आरव अन्य बॉलीवुड स्टार किड्स की तरह लाइमलाइट में रहने के बजाय इससे दूर रहना पसंद करते हैं।

2018 में अभिनव शुक्ला के साथ हुई थी रुबीना दिलैक की शादी

छोटे पर्दे की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को खुश कर दिया है। रुबीना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमे वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ हैं। इनमें रुबीना का बेबी बंप साफ दिख रहा है।

ये तस्वीरें अमेरिका की लग रही हैं, जहां से कपल हाल ही में वेकेशन मनाकर लौटा है। रुबीना ब्लैक को-आर्ड के साथ शर्ग पहने अपना बेबी बंप फ्लान्ट कर रही हैं। उनके बगल में अभिनव भी खड़े होकर पोज दे रहे हैं। रुबीना ने कैप्शन में लिखा- “हमने वादा किया था कि जब से हमने डेटिंग शुरू की, तब से हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे, शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे!”

रुबीना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रुबीना व अभिनव की शादी 21 जून 2018 को हुई थी। ‘बिग बॉस 14' का खिताब जीतने के बाद रुबीना काफी मशहूर हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार