न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अयोध्या नहीं पहुंचे अक्षय-टाइगर ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं, मनोज का यह वीडियो हुआ वायरल

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नहीं पहुंचे, जबकि गेस्ट लिस्ट में दोनों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 1:48:26

2 News : अयोध्या नहीं पहुंचे अक्षय-टाइगर ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं, मनोज का यह वीडियो हुआ वायरल

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नहीं पहुंचे, जबकि गेस्ट लिस्ट में दोनों का ही नाम शामिल था। अब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर फैंस को संदेश दिया है। अक्षय और टाइगर ने एक जॉइंट पोस्ट डाली है। इसके कैप्शन में एक्टर्स ने लिखा, “श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सबको अनेक शुभकामनाएं। जय श्री राम।”

अक्षय वीडियो में कहते हैं, “मैं अक्षय कुमार और मेरे साथ हैं मित्र टाइगर श्रॉफ, हम दोनों की तरफ से आप सबको जय श्री राम। आज का दिन पूरी दुनिया में राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। कई सौ सालों की प्रतीक्षा के बाद, ये दिन आया है कि रामलला अपने घर अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में आ रहे हैं।” इसके बाद टाइगर भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहते हैं, “हम सबने बचपन से इतना कुछ सुना है और आज इस दिन को होते हुए देख पाना और जी पाना बहुत बड़ी बात है। हम इंतजार कर रहे हैं उस घड़ी का जब हम दीप जलाकर श्री राम का उत्सव मनाएंगे।”

आगे अक्षय बोलते हैं, “हम दोनों की तरफ से आपको और आपके परिवार को इस पावन दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीराम।” बता दें कि दोनों की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अंतिम चरण में है और फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई हैं। यह अप्रैल में ईद पर रिलीज होगी। ऐसे में दोनों इसके प्रमोशन में लगे हैं। फिल्म का टीजर 24 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसी साल अक्षय की 'वेलकम टू जंगल' और 'हेरा फेरी 3' भी रिलीज होने की संभावना है।

प्रख्यात लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने बताया 22 जनवरी का महत्व

सोशल मीडिया पर अयोध्या व राम मंदिर ट्रेंड में बना हुआ है। इस बीच मशहूर लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाया गया वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। यह वायरल हो रहा है। वीडियो में मनोज कहते हैं, “22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है। पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है।”

अंत में वे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए दिखे। मनोज अक्सर अपने आर्टिकल्स में देशभक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं को बहुत खूबसूरत तरीके से व्यक्त करते रहते हैं। वे टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी सिंगिंग शो में भी कुछ इसी तरह से पेश आते हैं। हालांकि मनोज को पिछले साल रामायण पर आधारित प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में मनोज ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। फिल्म फ्लॉप रही थी।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका