न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धवन के चैट शो में दिखेंगे अक्षय सहित ये दिग्गज, राखी के है 10 cm का ट्यूमर, बताया कब होगा ऑपरेशन

भारतीय क्रिकेटर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर एक नए अवतार में नजर आएंगे। वे ‘धवन करेंगे’ नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 May 2024 2:19:32

2 News : धवन के चैट शो में दिखेंगे अक्षय सहित ये दिग्गज, राखी के है 10 cm का ट्यूमर, बताया कब होगा ऑपरेशन

भारतीय क्रिकेटर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर एक नए अवतार में नजर आएंगे। वे ‘धवन करेंगे’ नाम से एक नया चैट शो लेकर आ रहे हैं। मेकर्स ने गुरुवार (16 मई) को इसका पहला प्रोमो रिलीज किया। इसमें धवन एक्टर अक्षय कुमार, एक्ट्रेस तापसी पन्नू, यूट्यूबर भुवन बाम, क्रिकेटर ऋषभ पंत और हरभजन सिंह के साथ चैट करते नजर आ रहे हैं। 50 सैकंड के इस प्रोमो में धवन, अक्षय के पॉपुलर डायलॉग ‘डोंट एंग्री मी’ बोलने की कोशिश करते दिखे।

धवन ने तापसी के साथ ढोल की बीट्स पर डांस भी किया। यह शो 20 मई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “आपका फेवरेट गब्बर आ रहा है नए अंदाज में गपशप, कहानियों और मस्ती से भरे इस नए शो के लिए तैयार रहिए।” अपना उत्साह व्यक्त करते हुए धवन ने कहा कि 'धवन करेंगे' मूवीज, स्पोर्ट्स, स्पिरिचुअलिटी और बिजनेस वर्ल्ड जैसी इंडस्ट्री को बारीकी से जानेगा, जिससे एक वास्तविक अनुभव तैयार होगा।

मैं इस उद्यम में अपने ए-गेम को सामने लाने के लिए तैयार हूं, टॉक शो को अपने व्यक्तित्व और ऊर्जा से भर दूंगा। यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के बारे में नहीं है, यह मेरे फैंस के साथ एक पर्सनल कनेक्शन है, जो पहले अनदेखे पहलुओं को उजागर करने और वास्तविक संबंधों को बढ़ावा देने का मौका है। हर एपिसोड अपनी कहानी और माहौल के साथ नई पारी की तरह सामने आएगा, जो हमारे दर्शकों के साथ साझा किए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

राखी सावंत को दो दिन पहले अचानक अस्पताल में कराना पड़ा था भर्ती

मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती राखी सावंत को बुधवार (15 मई) को सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पूर्व पति रितेश ने राखी की हेल्थ अपडेट भी मीडिया के साथ शेयर की थी। अब खुद राखी ने बताया है कि उन्हें असल में क्या हुआ है। राखी बोलीं, “मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी, मैंने कभी किसी का बुरा नहीं किया। दरअसल 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर है और शनिवार 18 मई को डॉक्टर इसकी सर्जरी करने वाले हैं। मैं ज्यादा बातचीत कर नहीं सकती, लेकिन रितेश आपके साथ कल अस्पताल का पता शेयर करेंगे।

जब सर्जरी करके ट्यूमर बाहर आएगा तब मैं वो सबको दिखाने वाली हूं। मैं फिलहाल मेडिकेशन पर हूं। ऑपरेशन से पहले बहुत सारी चीजें रिकवर करनी पड़ती हैं। बीपी है, और भी कुछ है। मुझे नहीं पता, मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस हूं। शनिवार को मेरी सर्जरी होगी। मेरे डॉक्टर देश के नंबर वन डॉक्टर हैं, यहां सब कुछ अच्छा है, चिंता की जरूरत नहीं है। मैं बचपन से अभी तक हर चीज से लड़ी हूं, तूफान से टकराई हूं. लेकिन कभी हारी नहीं हूं मैं।

मेरी मां का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैं फाइटर हूं, मैं वापस आऊंगी। छोटा सा ट्यूमर ही तो है। मैं उस दिन सुबह डांस कर रही थी। घर आकर मुझे दर्द होने लगा, मैं बेहोश हो गई। रितेशजी मुझे तुरंत अस्पताल लेकर गए। ट्रीटमेंट के बाद पता चला कि मुझे ट्यूमर है लेकिन मुझे विश्वास है कि मैं ठीक होकर वापसी करूंगी। फिर से डांस करूंगी और सबका खूब मनोरंजन करूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष