न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस मशहूर एक्ट्रेस ने भी फ्रीज कराए अपने एग्स, सलमान की ‘सिकंदर’ को लेकर आई ये बड़ी Updates

आकांक्षा पुरी (35) टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। आकांक्षा एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 8:30:46

2 News : अब इस मशहूर एक्ट्रेस ने भी फ्रीज कराए अपने एग्स, सलमान की ‘सिकंदर’ को लेकर आई ये बड़ी Updates

आकांक्षा पुरी (35) टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। आकांक्षा एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं। आकांक्षा ने एग्स फ्रीजिंग सर्जरी के बाद अस्पताल से इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। आकांक्षा ने एक नोट भी पोस्ट किया। आकांक्षा ने लिखा, “हां मैंने ये किया!! मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए!! मां बनने की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया, हां मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी इसलिए दूसरों के मुकाबले मेरे लिए ये मुश्किल था।

मेरी अभी भी कुछ और सर्जरी होनी हैं, कुछ और हफ्ते के बाद ये बाकी हैं..लेकिन मैं इस खूबसूरत समय को एंजॉय कर रही हूं और मुझे खुशी है कि मैं ये सब अपने आप कर रही हूं...सभी लड़कियों को मेरा मैसेज है कि आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा आप मजबूत हैं।” बता दें कि राखी सावंत, रिद्धिमा पंडित, मोना सिंह, तनीषा मुखर्जी जैसी कई एक्ट्रेस ने भी एग्स फ्रीज करवाए हैं। आकांक्षा को मुख्य रूप से ‘विघ्नहर्ता गणेश' में निभाए गए ‘पार्वती’ के रोल के लिए जाना जाता है। वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में भी सबका ध्यान खींचने में सफल रहीं।

आकांक्षा को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। आकांक्षा 'बिग बॉस 13' में एक्स-बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा के आने के बाद सुर्खियों में आई थीं। उनका ब्रेकअप हो गया क्योंकि पारस ने शो में उनके बारे में भद्दी बातें कही थीं। उसके बाद आकांक्षा ने 'मीका दी वोटी' शो में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ली थी। दोनों कई सालों से दोस्त हैं और शो में आकांक्षा ने मीका से शादी का फैसला कर लिया था। हालांकि जल्द ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो और मीका हमेशा दोस्त बने रहेंगे।

akanksha puri,actress akanksha puri,bigg boss ott 2,bigg boss 13,mika singh,paras chabra,Salman Khan,sikandar movie,sikandar shooting,rashmika mandanna

जून में शुरू हो सकती है ‘सिकंदर’ की शूटिंग, सलमान खुद करेंगे एक्शन सीन

सुपरस्टार सलमान खान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ पिछले साल आई थी। फिल्म फैंस को पसंद आई, लेकिन उतना बिजनेस नहीं कर पाई जितनी उम्मीद थी। अब सलमान ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चाओं में है। ‘सिकंदर’ की शूटिंग शेड्यूल को लेकर नई अपडेट आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग जून में शुरू होगी। फिलहाल डायरेक्टर मुरुगादास अपनी तमिल एक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें शिवकार्तिकेयन लीड रोल में हैं।

वे जल्द इसका काम निपटाकर पूरी तरह से ‘सिकंदर’ पर फोकस करना चाहते हैं। बॉलीवुड हंगामा ने मिड डे के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है। इसमें लिखा कि “मुरुगादास ‘सिकंदर’ के फ्लोर पर जाने से पहले SK 23 की शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल मुंबई में होगा। इसके लिए फिल्म की टीम अगले हफ्ते से लोकेशन रेकी पर निकलेगी। मई के अंत में सलमान फिल्म के लिए कुछ फोटोशूट करवाएंगे।

शूटिंग 20 जून से शुरू होगी। मुरुगादास एक्शन सीक्वेंस पहले शूट करना चाहते हैं। एक्शन डायरेक्टर अभी सेट-पीस की कोरियोग्राफी कर रहे हैं। सलमान ‘सिकंदर’ के एक्शन खुद करना चाहते हैं बिना बॉडी डबल के। उन्होंने वर्कआउट रूटीन में भी बदलाव किए हैं। जून की शुरुआत में डायरेक्टर सलमान और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन शुरू करेंगे। 'सिकंदर' में सलमान और साजिद नाडियाडवाला 10 साल बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष