न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय ने इन्हें 7 लाख रुपए/महीने के रेंट पर दिया ऑफिस स्पेस, ‘टप्पू’ ने इसलिए छोड़ा था TMKOC

एक्टर अजय देवगन ने 90 के दशक की शुरुआत में एक्टिंग करिअर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ सुपरहिट रही थी, जिसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 7:43:40

2 News : अजय ने इन्हें 7 लाख रुपए/महीने के रेंट पर दिया ऑफिस स्पेस, ‘टप्पू’ ने इसलिए छोड़ा था TMKOC

एक्टर अजय देवगन ने 90 के दशक की शुरुआत में एक्टिंग करिअर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ सुपरहिट रही थी, जिसमें शानदार संगीत और जबरदस्त एक्शन था। इसके बाद अजय 30 साल से भी ज्यादा समय के करिअर में कई धांसू किरदार निभा चुके हैं। आज भी फिल्ममेकर्स के बीच उनकी जबरदस्त डिमांड है। इस साल उनकी तीन फिल्में ‘शैतान’, ‘मैदान’ तथा ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज हो चुकी है।

दिपावली पर ‘सिंघम अगेन’ भी आने वाली है। इस बीच अजय ने मुंबई के अंधेरी इलाके वाला अपना कॉमर्शियल ऑफिस स्पेस भाड़े पर उठा दिया है। यह इलाका बिजनेस के लिहाज से काफी मांग में है और अजय ने 60 महीने के लिए यहां स्थित अपनी प्रॉपर्टी को रेंट पर दिया है। सितंबर में कागजी काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद अजय को इस प्रॉपर्टी के लिए 7 लाख रुपए महीने मिलेंगे। इसका साइज 3455 स्क्वायर फीट है। अजय ने निर्देशक कबीर खान को यह ऑफिस प्रॉपर्टी किराये पर दी है।

कबीर 'चंदू चैंपियन', 'बजरंगी भाईजान', '83', 'एक था टाइगर' और 'फैंटम' जैसी फिल्में बना चुके हैं। जिस टॉवर में कबीर ने प्रॉपर्टी रेंट पर ली है उसी में अमिताभ बच्चन, सारा अली खान, अमृता सिंह, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी ने भी ऑफिस स्पेस लिया हुआ है। स्क्वायर यार्ड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक लेन-देन के लिए 1.12 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया। कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से 30 लाख रुपए डिपॉजिट जमा कराया गया है। अजय की सिग्नेचर टॉवर में इसके अलावा भी कई प्रॉपर्टी हैं। अजय ने पिछले साल अंधेरी वेस्ट में 45.09 करोड़ रुपए में पांच यूनिट खरीदी थीं।

ajay devgn,actor ajay devgn,ajay devgn office space,kabir khan,director kabir kahn,ajay kabir,bhavya gandhi,actor bhavya gandhi,tappu,tmkoc,taarak mehta ka ooltah chashmah

भव्य गांधी ने साल 2008 से 2017 तक सीरियल में निभाया था ‘टप्पू’ का किरदार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शक TMKOC के हरेक कैरेक्टर से जुड़े हुए हैं। इसमें लंबे समय तक ‘जेठालाल’ व ‘दयाबेन’ के बेटे ‘टप्पू’ का रोल निभाने वाले एक्टर भव्य गांधी (27) पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। अब भव्य ने शो छोड़ने के कारणों पर चुप्पी तोड़ी है। भव्य ने साल 2017 में शो छोड़ दिया था। भव्य ने ‘टेलीटॉक’ के साथ बातचीत में कहा कि निर्माताओं ने मुझे कहा कि अगर मैं शो में रहना चाहता हूं तो भी ठीक है और अगर शो छोड़कर जाना चाहता हूं, उसमें भी कोई दिक्कत नहीं है।

हालांकि उस वक्त मैं अपने फ्यूचर के बारे में सोचकर डरा हुआ था कि आगे क्या होगा और कैसे होगा। मैंने शो को अचानक नहीं छोड़ा, बल्कि सारे लीगल फॉर्मेट फॉलो किए थे। मैंने शो छोड़ने के लिए कानूनी प्रारूप का पालन किया और एक बार नहीं, बल्कि 3 बार 3 महीने के नोटिस पीरियड को सर्व किया। इसलिए तकनीकी रूप से, मैंने 9 महीने काम किया।

उसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं शो को अलविदा कह दूंगा। मैं दुविधा में था। निर्माता ने मुझसे कहा कि शो नहीं छोड़ना चाहिए, जबकि बाकी सभी ने मुझसे यही कहा। लेकिन एक समय के बाद आखिरकार मैंने शो छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मैं अपने दम पर कुछ करना चाहता था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री