न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय देवगन की इस फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, सोनाक्षी ने इस अंदाज में दी पिता को जीत की बधाई

अजय देवगन की इस साल दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ रिलीज हो चुकी हैं। ‘शैतान’ ने बहुत अच्छा बिजनेस किया, जबकि ‘मैदान’ उम्मीदों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 7:13:32

2 News : अजय देवगन की इस फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, सोनाक्षी ने इस अंदाज में दी पिता को जीत की बधाई

अजय देवगन की इस साल दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ रिलीज हो चुकी हैं। ‘शैतान’ ने बहुत अच्छा बिजनेस किया, जबकि ‘मैदान’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अजय की 2024 में कुछ और फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। इस बीच अजय की फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर भी फैंस में काफी क्रेज है। यह 6 साल पहले रिलीज हुई ‘रेड’ फिल्म की सीक्वल है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी कलाकारों ने पिछले महीने यानी 10 मई को ही इस क्राइम थ्रिलर की शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म में अजय के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर के मुख्य किरदार हैं। इसमें अजय एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ‘अमय पटनायक’ की भूमिका निभाएंगे। डायरेक्टर ने उत्तर प्रदेश में एक वास्तविक जीवन की छापेमारी के मामले की ओर रुख किया है। इसमें एक राजनेता-व्यवसायी पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कर चोरी का आरोप लगाया गया था।

पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 15 नवंबर 2024 तय की गई थी लेकिन अजय की ही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट में बदलाव के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। ‘रेड 2’ अब सिनेमाघरों में अगले साल महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को रिलीज की जाएगी। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली की कई लोकेशन पर की गई। हाल ही में अजय की एक और फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की एक झलक निर्माताओं ने जारी की थी। इसमें तब्बू भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।

ajay devgn,actor ajay devgn,raid 2,raid movie,ritesh deshmukh,vani kapoor,raid 2 shooting,sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,shatrughan sinha,lok sabha election 2024,asansol,tmc

सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने टीएमसी के टिकट पर जीती आसनसोल सीट

दिग्गज एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (77) ने लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टिकट पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल से जीत हासिल की है। शत्रुघ्न ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया को 59564 वोट से हराया। शत्रुघ्न की बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जीत का जश्न मनाया है।

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए पिता को जीत की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में शत्रुघ्न की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने पहली स्टोरी में लिखा, “आसनसोल के लोगों को धन्यवाद।” वहीं दूसरी तस्वीर में लिखा, “वो जीत वाली मुस्कान।” इस तस्वीर में शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा एक साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत के बाद वाली खुशी साफ देखने को मिल रही है। सोनाक्षी की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी इन दिनों वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में अपने काम को लेकर लाइमलाइट में हैं। दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में सोनाक्षी की जमकर तारीफ हो रही है। सोनाक्षी ने शानदार एक्टिंग की है। यह सीरीज 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले सोनाक्षी अमेजन प्राइम की सीरीज ‘दहाड़’ में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क